ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

बेगूसराय में रेलकर्मी और उसकी पत्नी निकली कोरोना पॉजिटिव, रेलवे कॉलोनी में मचा हड़कंप

BEGUSARAI : बेगूसराय में प्रवासी मजदूरों कि लगातार बढ़ रही संख्या के साथ कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान में तेजी आ जाने से हड़कंप मच गया है। बुधवार की देर रात जारी रिपोर्ट मे

FirstBihar
Anurag Goel
3 मिनट

BEGUSARAI : बेगूसराय में प्रवासी मजदूरों कि लगातार बढ़ रही संख्या के साथ कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान में तेजी आ जाने से हड़कंप मच गया है। बुधवार की देर रात जारी रिपोर्ट में भी बेगूसराय के चार व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के साथ ही यहां संक्रमित मरीजों की संख्या 47 हो गई है।वहीं गढ़हारा रेलवे कॉलोनी में रेलकर्मी और उसकी पत्नी के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद रेलवे कर्मियों के बीच हड़कंप मच गया है।


संक्रमित मरीजों की लगातार बढ़ रही संख्या को लेकर प्रशासन भी सकते में है तथा संक्रमण चेन को तोड़ने के लिए तमाम उपाय किए जा रहे हैं। बेगूसराय में जो चार नए मरीज पाए गए हैं, इसमें साहेबपुर कमाल प्रखंड के 18 एवं 37 तथा गढ़पुरा प्रखंड के 38 एवं 45 वर्षीय पुरुष हैं। रिपोर्ट पॉजिटिव आते हैं सभी को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया गया है। अब जिला के अधिकांश प्रखंडों में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज पाए जाने के बाद लोगों में भय का माहौल है। जो लोग लॉकडाउन का उल्लंघन कर रहे थे वह भी अपने घरों से निकलने में परहेज कर रहे हैं।


नए-नए इलाके से मरीज सामने आने के बाद प्रशासन की परेशानी भी बढ़ गई है। हालांकि पूर्व तैयारी और डीएम-एसपी के एक्टिव रहने के कारण रिपोर्ट आते ही प्रशासन जोखिम भरे क्षेत्रों में निर्धारित प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन करवा रही है। जोखिम भरे क्षेत्रों को सील कर सैनिटाइजेशन समेत अन्य व्यवस्था किए जा रहे हैं। वहीं, गढ़हारा रेलवे कॉलोनी में भी रेलकर्मी एवं उनके पत्नी को कोरोना वायरस से पॉजिटिव पाए जाने के बाद पूरे रेल परिक्षेत्र में हड़कंप मच गया है। संक्रमित के सभी परिजनों को एकांतवास में भेज दिया गया है। लेकिन, लोग एहतियात बरतने के साथ सहमे हुए हैं।


इधर, बेगूसराय में प्रवासियों की लगातार हो रही घर वापसी संक्रमित मरीजों की संख्या और बढ़ने की संभावना है। रेड जोन से आने वाले सभी प्रवासियों के सैंपल लेकर लगातार जांच में पटना भेजे जा रहे हैं। विभिन्न रेड जोन से आने वाले लोगों की संख्या भी बढ़ती जा रही है। प्रशासन संक्रमित मरीजों को संपर्क में आने वाले तथा परिजनों की ट्रैकिंग कर उनके भी सैंपल जांच के लिए भेज रही है।



टैग्स
रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता