ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

बेगूसराय में जलजमाव पर हंगामा, समस्या दूर करने के बजाए धमका रहे अधिकारी

BEGUSARAI : बेगूसराय के बलिया नगर पंचायत क्षेत्र के स्टेशन रोड एवं सैदनचक वार्ड नंबर तीन एवं चार में सड़क पर जल जमाव की समस्या को लेकर स्थानीय दुकानदार एवं नगर वासियों ने &nbs

FirstBihar
Anurag Goel
4 मिनट

BEGUSARAI : बेगूसराय के बलिया नगर पंचायत क्षेत्र के स्टेशन रोड एवं सैदनचक वार्ड नंबर तीन एवं चार में सड़क पर जल जमाव की समस्या को लेकर स्थानीय दुकानदार एवं नगर वासियों ने  बलिया स्टेशन रोड को घंटों जाम किया। लोगों ने जम कर नगर पंचायत के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की।वहीं नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी जाम के पीछे कुछ ही तर्क देकर जलजमाव की समस्या को ही धता बता रहे हैं। वहीं अरेस्टिंग की धमकी भी दे रहे हैं।


बीते शुक्रवार को मॉनसून पहली जोरदार बारिश में ही बलिया नगर पंचायत के स्टेशन रोड सैदनचक में सड़क पर जलजमाव की स्थिति बन गई थी । जिसे लेकर आज शनिवार को स्थानीय दुकानदारों एवं ग्रामीणों के द्वारा स्टेशन रोड को बांस से घेरकर जाम कर आवागमन बाधित कर दिया गया।स्थानीय दुकानदार नवीन कुमार सिन्हा ने बताया कि जब से नगर पंचायत बना तब से स्टेशन रोड की मुख्य सड़क पर जलजमाव की समस्या बनी हुई है। उन्होंने बताया कि हर साल बरसात में जलजमाव की स्थिति बनी रहती है। जिससे लोगों की आवाजाही में काफी परेशानी होती है। बावजूद नगर पंचायत के अधिकारी इस समस्या को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं।


जाम कर रहे लोगों ने बताया कि पिछले वर्ष भी इस समस्या को लेकर सड़क जाम किया गया था जिस पर नगर पंचायत के अधिकारियों ने आश्वासन दिया था कि नाला निर्माण का टेंडर हो चुका है बहुत जल्द निर्माण कार्य शुरू होगा। लेकिन 1 वर्ष बीत जाने के बाद भी इस सड़क के दोनों और नाला निर्माण नहीं हो सका है जिसके वजह से मुख्य सड़क पर ही जलजमाव की स्थिति बनी रहती है।लोगों का कहना है कि समस्या होती है तो अधिकारी के द्वारा केवल आश्वासन ही दिया जाता है लेकिन निकास नाला का निर्माण नहीं किया जा रहा है। जिसके कारण कई दुकानदारों के दुकानों में भी गंदा पानी प्रवेश कर जाता है , जिससे दुकानदार के साथ ग्राहकों को भी परेशानियां होती है।


बताया जा रहा है कि नगर पंचायत के स्टेशन रोड पर हर साल बरसात के दिनों में जलजमाव की समस्या बनी रहती है। कारण यह है बलिया स्टेशन रोड में जलजमाव की समस्या से निजात पाने हेतु अब तक निकास नाला का निर्माण नहीं हो सका जिसके कारण हल्की बारिश में भी सड़कों पर घुटने भर पानी जमा हो जाती है। बीते 1 जून को बलिया नगर पंचायत के सैदनचक वार्ड 3 एवं 4 में सड़क पर जल जमाव की समस्या को लेकर जन अधिकार पार्टी के कई युवा कार्यकर्ता संगठित होकर प्रदर्शन किया वहीं प्रदर्शन के दौरान सड़क पर जमा गंदे पानी को लेकर नगर पंचायत के बरामदे एवं चेयरमैन के आवास पर उड़ेल दिया। जिसे लेकर नगर पंचायत पदस्थापित टैक्स दरोगा मनोज सिंह के द्वारा बलिया थाने में प्रदर्शनकारियों के विरुद्ध प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई थी।


वहीं इस बाबत नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी मोहम्मद जफर इकबाल ने बताया कि सड़क जाम करने वाले वही कार्यकर्ता हैं जिनके ऊपर कुछ दिन पूर्व ही स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।उन्होंने बताया कि इन लोगों का दबाव है कि केस उठाया जाए, न कि जन समस्या से इन लोगों का कोई लगाव है।कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया कि बहुत जल्द इन सभी लोगों की गिरफ्तारी की जाएगी।


रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता