ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

बेगुसराय एसपी की बड़ी कार्रवाई, छौड़ाही थानाध्यक्ष को किया सस्पेंड, लापरवाही और लचर कार्यशैली का आरोप

BEGUSRAI : बिहार के बेगूसराय में पुलिस महकमे से जुडी हुई बड़ी खबर निकल कर सामने आई है। जहां, एसपी ने थानाध्यक्ष को निलबिंत कर दिया है। एसपी ने जिस थानाध्यक्ष को निलबिंत किया है उनके

बेगुसराय एसपी की बड़ी कार्रवाई, छौड़ाही थानाध्यक्ष को किया सस्पेंड, लापरवाही और लचर कार्यशैली का आरोप
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

BEGUSRAI : बिहार के बेगूसराय में पुलिस महकमे से जुडी हुई बड़ी खबर निकल कर सामने आई है। जहां, एसपी ने थानाध्यक्ष को निलबिंत कर दिया है। एसपी ने जिस थानाध्यक्ष को निलबिंत किया है उनके ऊपर गश्ती में घोर लापरवाही, अधिनस्थ कर्मियों पर नियंत्रण की कमी एवं लचर कार्यशैली का आरोप है।  जिसके बाद जांच में यह मामला सही पाने जाने के बाद यह कार्रवाई हुई है। 


दरअसल, पुलिस मुख्यालय एवं पुलिस अधीक्षक के आदेश का उल्लंघन करने पर बेगूसराय के एक थानाध्यक्ष को निलंबित कर पुलिस लाइन क्लोज कर विभागीय कार्यवाही शुरू करने का आदेश दिया गया है। एसपी योगेन्द्र कुमार ने बताया कि पूरे जिले में पुलिस गश्ती की मॉनिटरिंग जीपीएस कंट्रोल रूम से की जा रही है। छौड़ाही सहायक थाना की रात्री गश्ती से संबंधित शिकायत मिली थी, जो जांच में सही पाया गया है। इसके बाद गश्ती में घोर लापरवाही, अधिनस्थ कर्मियों पर नियंत्रण की कमी एवं लचर कार्यशैली के कारण  छौराही थानाध्यक्ष पुअनि राघवेन्द्र कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।


वहीं, इसके बाद पुलिस मुख्यालय के तरफ से यह स्पष्ट निर्देश जारी किया गया है कि किसी भी थाना, सहायक थाना एवं कार्यालय में प्राईवेट व्यक्ति से कार्य नहीं कराना है। यह निर्देश थानाध्यक्ष सहित सभी पुलिस पदाधिकारियों को दिया गया है। छौड़ाही सहायक थाना को पुलिस केन्द्र से दो चालक उपलब्ध कराया गया है। इसके बावजूद थाना अध्यक्ष द्वारा प्राईवेट चालक से गश्ती कराई गई। जिसके बाद थानाध्यक्ष पुअनि राघवेन्द्र कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।


पुलिस मुख्यालय के तरफ से कहा गया है कि, यह घटना राघवेन्द्र कुमार के मनमानीपूर्ण कार्यशैली, कर्तव्यहीनता, वरीय पदाधिकारी के आदेश का उल्लंघन एवं संदेहास्पद चरित्र को दर्शाता है। इसका यह कृत्य अवचार एवं कदाचार की श्रेणी में आता है। इसलिए छौड़ाही ओपी अध्यक्ष राघवेन्द्र कुमार को तत्काल प्रभाव से सामान्य जीवनयापन भत्ता पर निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में मुख्यालय पुलिस केन्द्र बेगूसराय होगा। निलंबित करने के साथ ही विभागीय कार्यवाही प्रारंभ करने का आदेश दिया गया है। एसपी ने बताया कि बेगूसराय पुलिस हर हमेशा लोगों की सहायता के लिए तत्पर है। गड़बड़ी करने वाले किसी भी पुलिस अधिकारी या पुलिसकर्मियों को बख्शा नहीं जाएगा नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता