ब्रेकिंग
मटन की जगह चिकन परोसे जाने पर निकाह के बाद भारी बवाल, बाराती-घराती में जमकर मारपीट, एक दर्जन लोग घायलसमस्तीपुर RPF पोस्ट से शराब तस्करी के दो आरोपी फरार, एस्बेस्टस तोड़कर भागे; सब इंस्पेक्टर समेत 4 जवान निलंबितकरबिगहिया से अगवा युवक का अथमलगोला में मिला शव, परिजनों में मचा कोहराम Bihar Top 10 News: सम्राट चौधरी के बड़े फैसले, बारिश से हाहाकार, जमीन रजिस्ट्री के नए नियम और बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा उलटफेर समेत 10 बड़ी खबरेंलाल किले को बम से उड़ाने की मिली धमकी, दिल्ली में हाई अलर्ट मटन की जगह चिकन परोसे जाने पर निकाह के बाद भारी बवाल, बाराती-घराती में जमकर मारपीट, एक दर्जन लोग घायलसमस्तीपुर RPF पोस्ट से शराब तस्करी के दो आरोपी फरार, एस्बेस्टस तोड़कर भागे; सब इंस्पेक्टर समेत 4 जवान निलंबितकरबिगहिया से अगवा युवक का अथमलगोला में मिला शव, परिजनों में मचा कोहराम Bihar Top 10 News: सम्राट चौधरी के बड़े फैसले, बारिश से हाहाकार, जमीन रजिस्ट्री के नए नियम और बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा उलटफेर समेत 10 बड़ी खबरेंलाल किले को बम से उड़ाने की मिली धमकी, दिल्ली में हाई अलर्ट

हरे गमछे पर टिप्पणी से भड़का राजद, बेगूसराय की सड़कों पर उतरे सैकड़ों कार्यकर्ता; CM सम्राट चौधरी का फूंका पुतला

बेगूसराय में हरे गमछे को लेकर टिप्पणी और बिहार की कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर राजद कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। बाद में कैंटीन चौक पर मुख्यमंत्री का पुतला दहन भी कि...

हरे गमछे पर टिप्पणी से भड़का राजद, बेगूसराय की सड़कों पर उतरे सैकड़ों कार्यकर्ता; CM सम्राट चौधरी का फूंका पुतला
Ramakant kumar
4 मिनट

Bihar News: बेगूसराय में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) का जोरदार और उग्र विरोध प्रदर्शन देखने को मिला। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा हरे गमछे को लेकर दिए गए कथित बयान और बिहार में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं के विरोध में राजद कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। “मुख्यमंत्री मुर्दाबाद”, “महिलाओं को सुरक्षा दो” और “अपराधियों पर कार्रवाई करो” जैसे नारों से पूरा शहर गूंज उठा। बाद में कैंटीन चौक पर मुख्यमंत्री का पुतला दहन कर विरोध जताया गया।


राजद जिलाध्यक्ष मोहित यादव के नेतृत्व में बड़ी संख्या में महिला और पुरुष कार्यकर्ता हाथों में हरा गमछा लेकर कचहरी रोड से जुलूस निकालते हुए थाना चौक, नगर निगम चौक होते हुए कैंटीन चौक पहुंचे। पूरे रास्ते सरकार विरोधी नारों और प्रदर्शन के कारण इलाके में राजनीतिक माहौल गरमाया रहा। कार्यकर्ताओं का कहना था कि हरा गमछा सिर्फ एक कपड़ा नहीं बल्कि सामाजिक न्याय, गरीबों, किसानों और पिछड़े वर्गों की पहचान का प्रतीक है। इस पर टिप्पणी कर सरकार ने लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है।


सभा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष मोहित यादव ने कहा कि बिहार में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा खतरे में है, लेकिन सरकार सिर्फ बयानबाजी में व्यस्त है। उन्होंने हाल की कई चर्चित घटनाओं का जिक्र करते हुए सरकार और पुलिस प्रशासन को कठघरे में खड़ा किया। उन्होंने कहा कि अपराधियों का मनोबल इतना बढ़ चुका है कि अब खुलेआम घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है।


राजद नेताओं ने पटना के चर्चित छात्रा मामले, बछवाड़ा की घटना और बेगूसराय स्टेशन रोड निवासी विनोद मिश्रा की बेटी की हत्या का उल्लेख करते हुए सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। नेताओं ने कहा कि पीड़ित परिवारों को न्याय नहीं मिल रहा और कई मामलों में मुख्य आरोपियों को बचाने की कोशिश की जा रही है। प्रदर्शनकारियों ने दोषियों की जल्द गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग उठाई।


प्रदर्शन में शामिल महिला कार्यकर्ताओं ने भी सरकार पर तीखा हमला बोला। महिलाओं का कहना था कि बिहार में बेटियां खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि अपराधियों को राजनीतिक संरक्षण मिल रहा है, जिसकी वजह से लगातार अपराध बढ़ रहे हैं। महिला कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन और उग्र किया जाएगा।


राजद नेताओं ने कहा कि पार्टी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के आह्वान और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के नेतृत्व में पूरे बिहार में आंदोलन चलाया जा रहा है। बेगूसराय में भी यह आंदोलन तब तक जारी रहेगा जब तक पीड़ित परिवारों को न्याय नहीं मिल जाता।


उग्र प्रदर्शन के कारण शहर के कई इलाकों में कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। कैंटीन चौक पर किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था।