ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

Bihar News: बिहार के इस रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा टला, चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान गिरा यात्री; बाल-बाल बची जान

Bihar News: बेगूसराय रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश कर रहे एक बुजुर्ग यात्री ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच गिर गए। आरपीएफ और जीआरपी की सतर्कता से बड़ा हादसा टल गया।

Bihar News
© Reporter
Mukesh Srivastava
1 मिनट

Bihar News: बेगूसराय रेलवे स्टेशन पर एक बड़ा हादसा टल गया। ट्रेन संख्या 15553 अप भागलपुर-जयनगर एक्सप्रेस सुबह 10:48 बजे प्लेटफॉर्म संख्या 01 पर पहुंची और 10:52 बजे खुलने लगी। उसी समय एक यात्री चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश कर रहा था, लेकिन संतुलन बिगड़ने से वह ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच गिर गया।


मौके पर मौजूद आरपीएफ उप निरीक्षक संजय कुमार सहनी, महिला आरपीएफ आरक्षी आरती कुमारी और जीआरपी स्टाफ रणजीत पासवान ने तुरंत सतर्कता दिखाते हुए ट्रेन को रुकवाया और घायल यात्री को उठाकर स्टेशन परिसर में मौजूद टोटो से सदर अस्पताल भिजवाया।


घायल की पहचान भागलपुर के बरारी थाना के हाउसिंग रोड निवासी 62 वर्षीय गोपाल कृष्ण सिंह के रूप में हुई है। वे भागलपुर से समस्तीपुर जा रहे थे और बेगूसराय में उतरने के बाद दोबारा चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास कर रहे थे। उनके परिजनों को सूचना दे दी गई है।


आरपीएफ पोस्ट कमांडर अरविंद कुमार सिंह ने यात्रियों से अपील की है कि चलती ट्रेन में चढ़ने या उतरने की कोशिश न करें। उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा के लिए स्टेशन पर लगातार चेतावनियां दी जाती हैं, लेकिन लापरवाही से हादसों का खतरा बढ़ जाता है।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता