ब्रेकिंग
त्योहारों से पहले पटना के प्रमुख होटलों में फूड सेफ्टी की रेड, जांच के दौरान मिली गंभीर गड़बड़ियां; 14 दिन का नोटिस✦भ्रष्ट चिकित्सा पदाधिकारी के ठिकानों पर रेड, 15 लाख कैश और गहना बरामद... अकाउंट में एक करोड़ रुपये जमा✦आभूषण कारोबारी से 20 लाख की लूट, विरोध करने पर पिस्टल के बट से पीटा; हवाई फायरिंग कर फरार हुए बदमाश✦बिहार NDA की बैठक में नहीं पहुंचे RLM के तीनों विधायक, MLC चुनाव के बीच उपेंद्र कुशवाहा की बढ़ी टेंशन✦भीषण सड़क हादसा: मुर्गियों से भरी पिकअप ने खड़े ट्रक में मारी टक्कर, बिहार के 5 लोगों की मौत✦त्योहारों से पहले पटना के प्रमुख होटलों में फूड सेफ्टी की रेड, जांच के दौरान मिली गंभीर गड़बड़ियां; 14 दिन का नोटिस✦भ्रष्ट चिकित्सा पदाधिकारी के ठिकानों पर रेड, 15 लाख कैश और गहना बरामद... अकाउंट में एक करोड़ रुपये जमा✦आभूषण कारोबारी से 20 लाख की लूट, विरोध करने पर पिस्टल के बट से पीटा; हवाई फायरिंग कर फरार हुए बदमाश✦बिहार NDA की बैठक में नहीं पहुंचे RLM के तीनों विधायक, MLC चुनाव के बीच उपेंद्र कुशवाहा की बढ़ी टेंशन✦भीषण सड़क हादसा: मुर्गियों से भरी पिकअप ने खड़े ट्रक में मारी टक्कर, बिहार के 5 लोगों की मौत

Bihar News : बिहार के इस जिले में दिनदहाड़े गैंगवार! NH-31 पर गोलियों की गूंज, छात्र को दौड़ाकर पीटा… पढ़िए कैसे मचा तांडव

बेगूसराय के NH-31 पर दिनदहाड़े गैंगवार और फायरिंग से दहशत फैल गई। बदमाशों ने छात्र का पीछा कर गोलीबारी की और ईंट-पत्थर से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

Bihar News : बिहार के इस जिले में दिनदहाड़े गैंगवार! NH-31 पर गोलियों की गूंज, छात्र को दौड़ाकर पीटा… पढ़िए कैसे मचा तांडव
Tejpratap
Tejpratap
4 मिनट

Bihar News : बेगुसराय में अपराधियों का दुस्साहस एक बार फिर खुलेआम देखने को मिला, जहां दिनदहाड़े NH-31 गोलियों की आवाज से दहल उठा। नगर थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने फिल्मी अंदाज में तीन युवकों का पीछा किया, ताबड़तोड़ फायरिंग की और फिर एक छात्र को घेरकर ईंट-पत्थरों से बेरहमी से पीट दिया। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोगों में दहशत का माहौल बन गया।


घायल युवक की पहचान लाखो गांव निवासी सिकंदर महतो के बेटे धनंजय कुमार के रूप में हुई है। धनंजय आरसीएस कॉलेज मंझौल में स्नातक का छात्र है। घायल छात्र ने बताया कि वह अपने भाई और दो दोस्तों के साथ बिहार ग्रामीण बैंक से काम निपटाकर लौट रहा था। दोनों बाइक पर सवार युवक जैसे ही डीपीएस स्कूल के पास पहुंचे, वहां पहले से मौजूद कुछ हथियारबंद बदमाशों ने उन्हें रोकने की कोशिश की।


युवकों ने जब बदमाशों के हाथों में हथियार देखा तो बिना रुके तेजी से आगे बढ़ गए। इसके बाद अपराधियों ने बाइक से पीछा करना शुरू कर दिया। NH-31 पर करीब एक किलोमीटर तक अपराधियों ने ताबड़तोड़ पांच राउंड फायरिंग की। गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोगों में भगदड़ मच गई। जान बचाने के लिए युवक हाईवे छोड़कर महमदपुर शुक्कन टोला की तरफ भागे, लेकिन वहां भी अपराधियों ने उन्हें घेर लिया।


धनंजय का आरोप है कि 7 से 8 बदमाशों ने उसे पकड़ लिया और सिर व चेहरे पर ईंट-पत्थरों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। हमले में युवक लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़ा। घटना के दौरान उसने किसी तरह अपने परिजनों और गांव के लोगों को फोन कर सूचना दी।


सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। लोगों को आता देख अपराधियों में भगदड़ मच गई और वे भागने लगे। इसी दौरान ग्रामीणों ने एक आरोपी आदित्य कुमार को पकड़ लिया, जबकि अपराधियों की दो बाइक घटनास्थल पर ही छूट गईं। घटना की जानकारी मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके को घेर लिया। पुलिस ने घटनास्थल से दो बाइक, एक जिंदा कारतूस और दो खोखा बरामद किया है। हिरासत में लिए गए आरोपी से पूछताछ की जा रही है।


घायल छात्र धनंजय कुमार ने बताया कि करीब दस दिन पहले विशनपुर निवासी मृत्युंजय, सोनू और उनके साथियों के साथ फोन पर विवाद हुआ था। इस मामले को लेकर थाना में आवेदन भी दिया गया था, लेकिन समय पर कार्रवाई नहीं होने से बदमाशों का मनोबल बढ़ गया और उन्होंने इस वारदात को अंजाम दे दिया।


इधर, घटना को लेकर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। एसपी मनीष ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एएसपी आनंद कुमार पांडे के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की है। नगर थाना अध्यक्ष सतीश कुमार हिमांशु पुलिस बल के साथ पूरे मामले की जांच में जुटे हैं। पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और फरार बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।


हालांकि, दिनदहाड़े NH-31 पर खुलेआम हुई फायरिंग और गैंगवार जैसी घटना ने एक बार फिर बेगूसराय की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। लोगों का कहना है कि अपराधियों के भीतर पुलिस का खौफ खत्म होता जा रहा है, तभी वे सरेआम गोलियां बरसाकर दहशत फैलाने से भी नहीं डर रहे।