ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

बेगूसराय में सड़क हादसे में दो भाईयों की मौत, लोहिया नगर ओवरब्रिज पर लोग कर रहे हंगामा

BEGUSARAI : बेगूसराय में अभी-अभी हुए सड़क हादसे में दो युवकों की जान चली गयी। तेज रफ्तार का कहर उस समय देखने को मिला जब अज्ञात वाहन ने दो बुलेट सवार युवकों को रौंद दिया जिससे

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

BEGUSARAI : बेगूसराय में अभी-अभी हुए सड़क हादसे में दो युवकों की जान चली गयी। तेज रफ्तार का कहर उस समय देखने को मिला जब अज्ञात वाहन ने दो बुलेट सवार युवकों को रौंद दिया जिससे  दोनों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना लोहिया नगर थाना क्षेत्र के ओवरब्रिज के समीप की है। इस घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर जमकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ हंगामा कर रहे हैं। 


मृतक युवक की पहचान लोहिया नगर थाना क्षेत्र के आनंदपुर निवासी सिंघेश्वर साह के पुत्र सन्नी साह और जगदीश साह के पुत्र जीतू साह के रूप में की गई है। बताया जाता है कि मृतक सन्नी और जीतू बुलेट पर सवार होकर बेगूसराय से अपने घर आनंदपुर लौट रहे थे उसी दरमियान तेज रफ्तार ने अज्ञात वाहन उन्हें रौंद दिया जिससे उन दोनों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर जमकर हंगामा कर रहे हैं। 

बेगूसराय में सड़क हादसे में दो भाईयों की मौत, लोहिया नगर ओवरब्रिज पर लोग कर रहे हंगामा

वहीं इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक आपस में दोनों चचेरे भाई है। फिलहाल लोहिया नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर समझाने बुझाने की लोगों को कोशिश कर रहे हैं लेकिन लोग मानने को तैयार नहीं है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस जगह आए दिन दुर्घटना होती है लेकिन जिला प्रशासन कोई कठोर कार्रवाई नहीं करती है इसी कारण लगातार ओवरब्रिज पर दुर्घटना देखने को मिलता है।

रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता