ब्रेकिंग
तीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटेPatna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में प्रमोशन घोटाला ! जांच में धरा गए DEO और RDDE, शिक्षा विभाग के दोनों अफसरों की प्रोन्नति रद्द, जानें पूरा मामला... बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटीतीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटेPatna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में प्रमोशन घोटाला ! जांच में धरा गए DEO और RDDE, शिक्षा विभाग के दोनों अफसरों की प्रोन्नति रद्द, जानें पूरा मामला... बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटी

बेगूसराय में पुलिसवालों की गुंडागर्दी, पहले कार में मारी टक्कर फिर ड्राइवर को जमकर पीटा

BEGUSARAI : बेगूसराय में खगड़िया के पुलिसकर्मी का गुंडागर्दी उस समय देखने को मिला जब एक कार चालक की पुलिसवाले ने जमकर पिटाई कर दी. पुलिसकर्मी की पिटाई से चालक गंभीर रुप से घायल हो गया.

बेगूसराय में पुलिसवालों की गुंडागर्दी, पहले कार में मारी टक्कर फिर ड्राइवर को जमकर पीटा
Anamika
2 मिनट

BEGUSARAI : बेगूसराय में खगड़िया के पुलिसकर्मी का गुंडागर्दी उस समय देखने को मिला जब एक कार चालक की पुलिसवाले ने  जमकर पिटाई कर दी. पुलिसकर्मी की  पिटाई से चालक गंभीर रुप से घायल हो गया.  चालक की पिटाई देख स्थानीय लोग नाराज हो गए और  पिटाई करने वाले पुलिसकर्मी को बंधक बनाकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया.

 मामला लाखो थाना क्षेत्र के खातोंपुरा एनएच 31 के समीप की है. घायल कार ड्राइवर की पहचान लाखो थाना क्षेत्र के बहादरपुर पंचायत के भगवानपुर वार्ड नंबर 3 के रहने वाले दीपक  कुमार के रूप में की गई है. कार ड्राइवर दीपक कुमार ने बताया कि गाड़ी साइड में खड़ा कराकर ठीक करा रहा था. तभी  पुलिसकर्मी की  गाड़ी ने पीछे से उसके गाड़ी में ठोकर मार दी. जब तक वह कुछ समझ पाता उस से पहले ही गाड़ी से पुलिसवाला उतरा और उसकी पिटाई शुरू कर दी. 

इससे नाराज लोगों ने एनएच 31 पर विरोध प्रदर्शन करना शुरू कर दिया तथा एक पुलिसकर्मी को बंधक बनाकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया. स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिसकर्मी खगड़िया में पदस्थापित थे जो कि अपने साहब के साथ बेगूसराय आ रहे थे. उसी दरमियान खडे कार में पहले तो ठोकर मार दिया और उल्टे ड्राइवर की जमकर पिटाई कर दी. पिटाई के बाद कुछ पुलिसकर्मी अपने साहब के साथ वहां से फरार हो गया, जबकि स्थानीय लोगों ने एक को पकड़ लिया. 

 मामले की जानकारी मिलते ही  नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची औक लोगों को  समझा और बुझा कर मामला शांत कराया.   बता दें कि बिहार पुलिस के मुखिया डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे एक तरफ  पब्लिक के साथ पुलिसकर्मी को फ्रेंडली रहने को लिए कहते हैं दूसरी ओर पुलिस खुद सड़कों पर गुंडागर्दी करते नजर आने से बाज नहीं आ रहे हैं. 

रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता