ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

बेगूसराय में पुलिस टीम पर हमला, स्थानीय लोगों ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा

BEGUSARAI : इस वक्त की बड़ी खबर बेगूसराय से आ रही है,जहां गुस्साए ग्रामीणों ने छापेमारी करने पहुंची पुलिस की टीम पर हमला बोल दिया. स्थानीय लोगों का गुस्सा इतना भड़क गया कि उनलोगों ने पुलिसवालों को

बेगूसराय में पुलिस टीम पर हमला, स्थानीय लोगों ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा
Anamika
2 मिनट

BEGUSARAI : इस वक्त की बड़ी खबर बेगूसराय से आ रही है,जहां गुस्साए ग्रामीणों ने छापेमारी करने पहुंची पुलिस की टीम पर हमला बोल दिया. स्थानीय लोगों का गुस्सा इतना भड़क गया कि उनलोगों ने पुलिसवालों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा. 

खुद को घिरता देख पुलिस वाले अपनी जान बचाकर वहां से भाग खड़े हुए. घटना नगर थाना क्षेत्र के पोखरिया मोहल्ला के समीप की है. मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि नगर थाना पुलिस को इलाके में शराब बेचने की सूचना मिली थी.

सूचना के आधार पर पुलिस की टीम पोखरिया मोहल्ले में छापेमारी करने पहुंच गई और कई घरों में छापेमारी करने लगे. पुलिस की इस कार्रवाई से नाराज होकर ग्रामीण भड़क गए और पुलिस की टीम पर हमला बोल दिया. ग्रामीणों का गुस्सा देखकर पुलिसवाले किस तरह से वहां से अपनी जान बचाकर भाग खड़े हुए. वहीं नगर थाने की पुलिस ने तत्काल दो लोगों को हिरासत में लिया है. 

वहीं इस बारे में स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस ने जबरन घर में घुसकर लोगों के साथ मारपीट करना शुरू किया था.  इसी से नाराज होकर लोगों ने पुलिस को खदेड़ कर भगाया.घटना के बाद काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया. लेकिन कुछ देर बाद अतिरिक्त पुलिस बल को तैनात कराया गया है, अभी स्थिती नियंत्रित है.

रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता