ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

बेगूसराय : 6 फर्जी नियोजित शिक्षकों पर मामला दर्ज

BEGUSARAI : बेगुसराय के गढ़पुरा प्रखंड में विभिन्न विद्यालयों में फर्जी प्रमाण पत्र के आधार पर नियोजित हुए छह शिक्षक-शिक्षिकाओं के खिलाफ निगरानी विभाग ने गढ़पुरा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है.</p

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

BEGUSARAI : बेगुसराय के गढ़पुरा प्रखंड में विभिन्न विद्यालयों में फर्जी प्रमाण पत्र के आधार पर नियोजित हुए छह शिक्षक-शिक्षिकाओं के खिलाफ निगरानी विभाग ने गढ़पुरा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है.

 नियोजित शिक्षकों के प्रमाण पत्रों की जांच कर रहे निगरानी अन्वेषण ब्यूरो के इंस्पेक्टर ने सभी 6 शिक्षक-शिक्षिकाओं पर आईपीसी की धारा 120 (बी), 420, 467, 468 एवं 471 के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई है.

 इसमें मध्य विद्यालय गढ़पुरा की शिक्षिका शोभा कुमारी, मध्य विद्यालय मोरतर की शिक्षिका सच्ची कुमारी, प्राथमिक विद्यालय मालीपुर मुसहरी की शिक्षिका चंदा कुमारी, उत्क्रमित मध्य विद्यालय देवड़ा की रेणु कुमारी, मध्य विद्यालय रजौड़ के शिक्षक ब्रज नंदन पासवान तथा उत्क्रमित मध्य विद्यालय भूईधारा के शिक्षक राकेश कुमार शामिल हैं. इन लोगों ने मैट्रिक एवं इंटर की परीक्षा के प्राप्तांक तथा रोल कोड में हेरा-फेरी कर प्रमाण पत्र बनवा लिया और नियोजित हो गए. इसकेे बाद निगरानी विभाग द्वारा जब प्रमाण पत्र की जांच शुरू की गई तो मामले खुलासा हो गया है. 

रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता