ब्रेकिंग
बोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियमबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियम

4 दिन से लापता शख्स को लेकर बेगूसराय में फूटा लोगों का गुस्सा, NH-31 पर लगा भीषण जाम

BEGUSARAI : बेगूसराय में पिछले 4 दिनों से लापता युवक के बरामदगी को लेकर परिजनों जमकर बवाल काटा. गुस्साए लोगों ने देवना के पास सड़क जाम कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाज

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

BEGUSARAI : बेगूसराय में पिछले 4 दिनों से लापता युवक के  बरामदगी को लेकर परिजनों जमकर बवाल काटा. गुस्साए लोगों ने  देवना के पास सड़क जाम कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं.  

घटना रिफाइनरी थाना इलाके के देवना गांव की है. खबर के अनुसार 28 जनवरी को ही गांव का मोहम्मद साबारे आलम खान अपने घर से पान खाने निकला था, लेकिन घर लौटकर वापस नहीं आया. घरवालों ने काफी खोजबीन की लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला. जिसके बाद परिजनों ने रिफाइनरी थाने में मामला दर्ज कराया. 

मामला दर्ज होने के चार दिन बाद भी पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला. इसे लेकर ही शुक्रवार को परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा और सभी ने सड़क जाम कर दिया. परिजनों का कहना है कि साबरे आलम का अपहरण कर लिया गया है, लेकिन पुलिस इस पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही है. एनएच-31 जाम होने से गाड़ियों की लंबी कतार लग गई है. वही मौके पर रिफाइनरी थाने के पुलिस पहुंची है और गुस्साए लोगों को शांत कराने में जुट गई है. 

रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता