ब्रेकिंग
अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी

बेगूसराय में पड़ोसी ने एक ही परिवार के 3 लोगों को मारी गोली, एक की मौत

BEGUSARAI: किसी विवाद को लेक पड़ोसी ने पिता, बेटे और भतीजे को गोली मार दिया. गोली लगते ही भतीजे की मौत हो गई. पिता और बेटे गंभीर रूप से घायल हो गया. दोनों घायलों का इलाज एक न

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

BEGUSARAI:  किसी विवाद को लेक पड़ोसी ने पिता, बेटे और भतीजे को गोली मार दिया. गोली लगते ही भतीजे की मौत हो गई. पिता और बेटे गंभीर रूप से घायल हो गया. दोनों घायलों का इलाज एक निजी नर्सिंग होम में चल रहा है. एक की स्थिति नाजुक बनी हुई है. घटना साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के सबदलपुर गांव की है.

मृतक युवक की पहचान राजेंद्र यादव के रूप में की गई है. वहीं घायल पिता-पुत्र की पहचान झाखो यादव एवं रूपेश यादव के रूप में की गई है.  बताया जाता है कि बीती रात होली खेलने के बाद रूपेश यादव बगल के ही विकास यादव के पास उसके दुकान से कुछ सामान खरीदने के लिए गया तो विकास एवं रुपेश के साथ कुछ कहासुनी हुई. फिर वहां से रूपेश यादव अपने घर कहने के लिए आया कि मेरे साथ विकास के द्वारा मारपीट की गई जब घर वालों ने कहने के लिए गया विकास से तो बातों बात में इतना भयंकर बात बन गई उसी से नाराज होकर विकास कुमार ने पिस्टल निकालकर पिता-पुत्र एवं भतीजा को गोली मार दिया.

आनन-फानन में तीनों को उठाकर इलाज के लिए लाया जा रहा था. उसी दरमियान रास्ते में ही पशुपति यादव की मौत हो गई. वहीं पिता और बेटे को किसी तरह लोगों ने सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया जहां पुत्र की स्थिति नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने पटना रेफर कर दिया. वही पिता का इलाज सदर अस्पताल बेगूसराय में चल रहा है. इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है. फिलहाल साहेबपुर कमाल के थाने के पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. 


टैग्स
रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता