ब्रेकिंग
Bihar Navratri : महाकाली-महालक्ष्मी-महासरस्वती एक साथ विराजमान, बड़ी पटन देवी में नवरात्र की रातों का क्या है रहस्य?✦Bihar News: अनंत सिंह से भिड़े नीरज कुमार, अब गिनाने लगे बूथ के वोट; बोले- हमने तो JDU को जिताया!✦शारदीय नवरात्र आज से शुरू, गज पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा; 10 दिन होगी देवी की आराधना, जानें अष्टमी से दशमी तक का पूरा विधान✦Bihar News: बिहार के अफसर ध्यान दें! बैठक में गायब रहने से 7 दिन पहले देनी होगी सूचना, मुख्य सचिव की सख्त हिदायत✦Bihar News : बिहार में खुलेंगे 1520 नए स्कूल, 2021 करोड़ की मांग; स्मार्ट क्लास और कंप्यूटर पढ़ाई भी होगी अनिवार्य✦Bihar Navratri : महाकाली-महालक्ष्मी-महासरस्वती एक साथ विराजमान, बड़ी पटन देवी में नवरात्र की रातों का क्या है रहस्य?✦Bihar News: अनंत सिंह से भिड़े नीरज कुमार, अब गिनाने लगे बूथ के वोट; बोले- हमने तो JDU को जिताया!✦शारदीय नवरात्र आज से शुरू, गज पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा; 10 दिन होगी देवी की आराधना, जानें अष्टमी से दशमी तक का पूरा विधान✦Bihar News: बिहार के अफसर ध्यान दें! बैठक में गायब रहने से 7 दिन पहले देनी होगी सूचना, मुख्य सचिव की सख्त हिदायत✦Bihar News : बिहार में खुलेंगे 1520 नए स्कूल, 2021 करोड़ की मांग; स्मार्ट क्लास और कंप्यूटर पढ़ाई भी होगी अनिवार्य

खेत में सब्जी तोड़ने गए किसान की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी

विजय चौधरी घर से करीब 500 मीटर की दूरी पर स्थित अपने खेत में लगी सब्जी तोड़ने गए थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए अपराधियों ने उन्हें निशाना बनाकर दो गोलियां मार दीं। गोली लगते ही विजय चौधरी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।वारदात को अंजाम देने के बाद अपराध

बिहार न्यूज
जांच में जुटी पुलिस
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय के तेघड़ा थाना क्षेत्र में बेखौफ अपराधियों ने एक किसान की गोली मारकर हत्या कर दी। खेत में सब्जी तोड़ने गए किसान को अपराधियों ने दो गोलियां मारीं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्या की खबर फैलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। वहीं, घटना को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश और दहशत का माहौल है।


मृतक की पहचान रातगांव पंचायत के वार्ड संख्या-7 निवासी रामदेव चौधरी के 55 वर्षीय पुत्र विजय चौधरी के रूप में हुई है। वारदात रातगांव पंचायत के विसौआ गांव स्थित वार्ड संख्या-9 में हुई।


खेत में सब्जी तोड़ने गए थे विजय, घात लगाए अपराधियों ने मारी गोली


जानकारी के अनुसार विजय चौधरी घर से करीब 500 मीटर की दूरी पर स्थित अपने खेत में लगी सब्जी तोड़ने गए थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए अपराधियों ने उन्हें निशाना बनाकर दो गोलियां मार दीं। गोली लगते ही विजय चौधरी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग खेत की ओर दौड़े, जहां विजय चौधरी का शव पड़ा मिला। इसके बाद ग्रामीणों ने घटना की सूचना तेघड़ा थाना पुलिस को दी।


तेज बारिश के बीच घटनास्थल पर पहुंचे SP मनीष

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस महकमे में भी हलचल तेज हो गई। शाम के समय इलाके में जोरदार बारिश हो रही थी, इसके बावजूद एसपी मनीष स्वयं घटनास्थल पर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। एसपी मनीष के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। मौके पर तेघड़ा एसडीपीओ कृष्ण कुमार सहित तेघड़ा थाना की पुलिस मौजूद रही। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के साथ आसपास के लोगों से भी पूछताछ की।


मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया गया, ताकि वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य जुटाए जा सकें।


जमीन विवाद में हत्या की चर्चा, पुलिस हर एंगल से कर रही जांच


ग्रामीणों के बीच हत्या की वजह को लेकर जमीन विवाद की चर्चा है। हालांकि पुलिस ने अभी हत्या के कारण की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। पुलिस जमीन विवाद समेत अन्य सभी संभावित कारणों को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। पुलिस अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर कार्रवाई कर रही है। घटनास्थल और आसपास के इलाकों से महत्वपूर्ण सुराग जुटाने की कोशिश की जा रही है।


परिजनों में मचा कोहराम, ग्रामीणों में आक्रोश

विजय चौधरी की हत्या की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं, गांव में मातम के साथ-साथ लोगों में पुलिस व्यवस्था को लेकर आक्रोश भी देखने को मिला। ग्रामीणों ने हत्यारों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है.फिलहाल तेघड़ा थाना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। किसान की हत्या के पीछे असली वजह क्या है और वारदात को अंजाम देने वाले अपराधी कौन हैं, इसका खुलासा पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता