ब्रेकिंग
बेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोप

बेगूसराय में सड़क हादसे में कारोबारी की मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

BEGUSARAI : बेगूसराय में दर्दनाक सड़क हादसे में एक ट्रांसपोर्टर की मौत हो गई. वहीं कारोबारी की मौत के बाद परिजन इसे हत्या बता रहे हैं.मृतक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के मुंगेरीगंज न

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

BEGUSARAI : बेगूसराय में दर्दनाक सड़क हादसे में एक ट्रांसपोर्टर की मौत हो गई. वहीं कारोबारी की मौत के बाद परिजन इसे हत्या बता रहे हैं.मृतक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के मुंगेरीगंज निवासी लक्ष्मण पोद्दार के पुत्र मुकेश कुमार पोद्दार के रूप में हुई है. घटना बेगूसराय रिफाइनरी पथ के मकरदही के पास की है.

मृतक के भाई विनोद कुमार पोद्दार समेत अन्य परिजनों ने बताया कि परिवार के सभी लोग अपने पड़ोस के ही एक शादी समारोह में थे. इसी दौरान रात करीब 12 बजे पुलिस से सूचना मिली कि सड़क हादसे में मुकेश की मौत हो गई है. घटनास्थल पर परिजन पहुंचे तो लाश और बाइक की स्थिति देख मामला संदिग्ध लग रहा है.

परिजनों को आशंका है कि ट्रांसपोर्ट के व्यवसाय में कभी-कभार विवाद भी हो जाया करता था, इसी को लेकर वारदात को अंजाम दिया गया है. युवा व्यवसायी के मौत की जानकारी मिलते ही कारोबारियों में शोक की लहर दौड़ गई है.  

रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता