ब्रेकिंग
Bihar News: जहानाबाद सदर अस्पताल में जनरेटर बिल में हुए फर्जीवाड़े की जांच रिपोर्ट कहां है... क्या मामले को दबाने की हो रही कोशिश ?✦महिला ने एक साथ 2 बेटे और 2 बेटियों को दिया जन्म, चारों नवजात स्वस्थ, परिवार में खुशी का माहौल ✦पटना MLC चुनाव में PK का बड़ा ऐलान: शिक्षकों को 7वां वेतनमान और 10 हजार पढ़े-लिखे युवाओं को नौकरी का दावा✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦Bihar News: जहानाबाद सदर अस्पताल में जनरेटर बिल में हुए फर्जीवाड़े की जांच रिपोर्ट कहां है... क्या मामले को दबाने की हो रही कोशिश ?✦महिला ने एक साथ 2 बेटे और 2 बेटियों को दिया जन्म, चारों नवजात स्वस्थ, परिवार में खुशी का माहौल ✦पटना MLC चुनाव में PK का बड़ा ऐलान: शिक्षकों को 7वां वेतनमान और 10 हजार पढ़े-लिखे युवाओं को नौकरी का दावा✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर

बेगूसराय में ड्यूटी पर तैनात जवान की मौत, घर में मचा कोहराम

BEGUSARAI : जिले में वायरलेस ऑफिस में तैनात गृहरक्षक वाहिनी की संदेहास्पद मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया. घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया. फिलहाल ये स्पष्ट नहीं

 बेगूसराय में ड्यूटी पर तैनात जवान की मौत, घर में मचा कोहराम
First Bihar
2 मिनट

BEGUSARAI :  जिले में वायरलेस ऑफिस में तैनात गृहरक्षक वाहिनी की संदेहास्पद मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया. घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया. फिलहाल ये स्पष्ट नहीं हो पाया है कि होमगार्ड जवान की मौत कैसे हुई है. मामले की जांच की जा रही है.


घटना बेगूसराय जिले के लोहिया नगर थाना क्षेत्र के पुलिस लाइन स्थित वायरलेस ऑफिस की है. मृतक होमगार्ड जवान की पहचान लोहिया नगर थाना क्षेत्र के लोहिया नगर निवासी कांता प्रसाद का पुत्र मिथिलेश प्रसाद के रूप में की गई है. 


परिजनों ने बताया कि 4:00 बजे बिल्कुल ठीक हालत में वह अपने ड्यूटी के लिए घर से पुलिस लाइन निकला था. लेकिन ऑफिस से अचानक बेहोश होने की सूचना मिली. मृतक के पत्नी ने आनन फानन इलाज के लिए उसे सदर अस्पताल लाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. 


इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया. फ़िलहाल ये स्पष्ट नहीं हो पाया है कि होमगार्ड जवान की मौत कैसे हुई है. फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा.  

रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता