ब्रेकिंग
Bihar News: जहानाबाद सदर अस्पताल में जनरेटर बिल में हुए फर्जीवाड़े की जांच रिपोर्ट कहां है... क्या मामले को दबाने की हो रही कोशिश ?✦महिला ने एक साथ 2 बेटे और 2 बेटियों को दिया जन्म, चारों नवजात स्वस्थ, परिवार में खुशी का माहौल ✦पटना MLC चुनाव में PK का बड़ा ऐलान: शिक्षकों को 7वां वेतनमान और 10 हजार पढ़े-लिखे युवाओं को नौकरी का दावा✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦Bihar News: जहानाबाद सदर अस्पताल में जनरेटर बिल में हुए फर्जीवाड़े की जांच रिपोर्ट कहां है... क्या मामले को दबाने की हो रही कोशिश ?✦महिला ने एक साथ 2 बेटे और 2 बेटियों को दिया जन्म, चारों नवजात स्वस्थ, परिवार में खुशी का माहौल ✦पटना MLC चुनाव में PK का बड़ा ऐलान: शिक्षकों को 7वां वेतनमान और 10 हजार पढ़े-लिखे युवाओं को नौकरी का दावा✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर

गंगा में नहाने के दौरान 3 की मौत, नेशनल बॉल बैडमिंटन प्लेयर की भी गई जान

BEGUSARAI : शनिवार को गंगा स्नान करने के दौरान सिमरिया गंगा घाट और बरियाही पहाड़ी बाबा ठाकुरवाड़ी घाट पर बॉल बैडमिंटन के राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी समेत तीन लोग डूब गए. जिसस

गंगा में नहाने के दौरान 3 की मौत, नेशनल बॉल बैडमिंटन प्लेयर की भी गई जान
First Bihar
2 मिनट

BEGUSARAI :  शनिवार को गंगा स्नान करने के दौरान सिमरिया गंगा घाट और बरियाही पहाड़ी बाबा ठाकुरवाड़ी घाट पर बॉल बैडमिंटन के राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी समेत तीन लोग डूब गए. जिससे उनकी मौत हो गई. एक युवक की डेड बॉडी को को बाहर निकाला गया है जबकि दो अन्य युवकों के शव की तलाश जारी है. इस बड़ी घटना एके बाद मृतकों के घर में मातम का माहौल है.


सिमरिया पंचायत-दो के चानन-बिंदटोली निवासी खलठ निषाद के पुत्र सुखो निषाद का शव बरामद कर लिया गया है. जबकि राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी बीहट निवासी प्रकाश दास के पुत्र आकाश कुमार और पहसारा निवासी गणेश साह की पत्नी कौशल्या देवी का शव नहीं मिल सका है. सिमरिया घाट में मौजूद दो रबर मोटर बोट पिछले कई दिनों से खराब रहने के कारण गोताखोर की टीम द्वारा सिमरिया गंगाघाट एवं बरियाही पहाड़ी बाबा ठाकुरवाड़ी गंगाघाट के समीप स्नान के दौरान डूबे युवक का शव ढूंढने में परेशानी का सामना करना पर रहा है.


बताया जाता है कि राष्ट्रीय स्तर का खिलाड़ी आकाश कुमार शनिवार को अपने चार दोस्तों के साथ बरियाही गंगा घाट पर स्नान करने गया था. स्नान के दौरान गहरे पानी में चले जाने के कारण वह डूब गया. हल्ला सुनकर लोगों ने निकालने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिल सकी. घटना की सूचना मिलते ही परिजनों और जिला भर के खिलाड़ियों में कोहराम मच गया है.


क्रीड़ा भारती के जिला मंत्री रणधीर कुमार समेत विभिन्न संगठनों ने भारतीय खिलाड़ी आकाश के डूबने पर शोक जताया है. गोताखोर अनिल कुमार ने बताया कि सिमरिया गंगाघाट में मौजूद दो रबर वोट कई दिनों से खराब पड़ा है. जिसके कारण शव ढूंढनेे में परेशानी हो रही है. उक्त रबर वोट से सिमरिया गंगाघाट समेत जिले और जिले के बाहर भी नदियों में डूबने पर शव निकाला जाता है. 

रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता