ब्रेकिंग
पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख

चेन स्नेचिंग करके भाग रहे लुटेरे को दो सहेलियों ने दबोचा, बीच सड़क पर जमकर की धुनाई

BEGUSARAI : बेगूसराय में चेन स्नेचिंग करके भाग रहे लुटेरे को दो सहेलियों ने दबोच लिया और बीच सड़क पर ही उनपर टूट पड़ी. देखते ही देखते वहां पर लोग जमा हो गए और सबने चोरों की धुनाई कर दी. <p

चेन स्नेचिंग करके भाग रहे लुटेरे को दो सहेलियों ने दबोचा, बीच सड़क पर जमकर की धुनाई
Anamika
2 मिनट

BEGUSARAI : बेगूसराय में चेन स्नेचिंग करके भाग रहे लुटेरे को दो सहेलियों ने दबोच लिया और बीच सड़क पर ही उनपर टूट पड़ी. देखते ही देखते वहां पर लोग जमा हो गए और सबने चोरों की धुनाई कर दी. 

मामला जिले के नीमाचांदपुरा थाना क्षेत्र के इस्फा पुल के पास हुई है. जहां चेन स्नेचिंग कर भाह रहे बाइक सवार बदमाशों को दो सहेलियों ने दबोच लिया. साहस का परिचय देते हुए सहेलियों ने खदेड़कर दोनों बदमाशों को पकड़ कर पुलिस के  हवाले कर दिया. दोनों सहेलियों के साहसिक कदम की चारो और  प्रशंसा हो रही है.

पकड़े गए बदमाशों में भगवानपुर थाना क्षेत्र के मेहदौली निवासी  रंजीत कुमार और  कन्हैया कुमार शामिल हैं. चेन स्नेचिंग की शिकार हुई राजोपुर (डंडारी) की पूजा कुमारी ने संबंधित थाना में रिपोर्ट दर्ज करायी है. थानाध्यक्ष शशि कुमार ने पूछताछ के बाद दोनों बदमाशों को जेल भेज दिया है. साथ ही उसकी बाइक जब्त कर ली गई है. 

बताया जा रहा है कि राजोपुर निवासी पूजा कुमारी अपनी सहेली नीतू कुमारी के साथ स्कूटी पर सवार होकर बेगूसराय लोहियानगर जा रही थी. तभी पीछा कर रहे बाइक सवार दो बदमाशों ने इस्फा पुल के समीप चेन स्नेचिंग की घटना को अंजाम देकर फरार होने लगे. तभी स्कूटी चला रही नीतू  दोनों बदमाशों को पकड़ने के लिए कूद पड़ी. करीब एक किलोमीटर की दूरी तक पीछा कर चांदपुरा मध्य विद्यालय के पास दोनों ने उसे धर-दबोच लिया एवं घटना की जानकारी स्थानीय लोगों को दी. इसके बाद दोनों बदमाश पकड़े गए.

रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता