ब्रेकिंग
Bihar News: जहानाबाद सदर अस्पताल में जनरेटर बिल में हुए फर्जीवाड़े की जांच रिपोर्ट कहां है... क्या मामले को दबाने की हो रही कोशिश ?✦महिला ने एक साथ 2 बेटे और 2 बेटियों को दिया जन्म, चारों नवजात स्वस्थ, परिवार में खुशी का माहौल ✦पटना MLC चुनाव में PK का बड़ा ऐलान: शिक्षकों को 7वां वेतनमान और 10 हजार पढ़े-लिखे युवाओं को नौकरी का दावा✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦Bihar News: जहानाबाद सदर अस्पताल में जनरेटर बिल में हुए फर्जीवाड़े की जांच रिपोर्ट कहां है... क्या मामले को दबाने की हो रही कोशिश ?✦महिला ने एक साथ 2 बेटे और 2 बेटियों को दिया जन्म, चारों नवजात स्वस्थ, परिवार में खुशी का माहौल ✦पटना MLC चुनाव में PK का बड़ा ऐलान: शिक्षकों को 7वां वेतनमान और 10 हजार पढ़े-लिखे युवाओं को नौकरी का दावा✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर

बेगूसराय में दो हिस्सों में बंटी तिनसुकिया एक्सप्रेस, मौके पर पहुंचे अधिकारी

BEGUSARAI : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है बेगूसराय से जहां एक बड़ा रेल हादसा होते-होते बचा है. बेगूसराय में एक्सप्रेस ट्रेन दो हिस्सों में बंट गया है. हालांकि इस घटना में क

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

BEGUSARAI : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है बेगूसराय से जहां एक बड़ा रेल हादसा होते-होते बचा है. बेगूसराय में एक्सप्रेस ट्रेन दो हिस्सों में बंट गया है. हालांकि इस घटना में किसी के भी हताहत होने की कोई सूचना नहीं है. अधिकारी मामले की छानबीन में जुटे हुए हैं. 


घटना बेगूसराय रेलवे स्टेशन की है,. जहां एक बड़ा रेल हादसा घटित होने से बचा है. स्टेशन से खुलते ही तिनसुकिया एक्सप्रेस दो अलग-अलग हिस्सों में बंट गई. हालांकि सूझबूझ से एक बड़े रेल हादसे को टाला गया. मिली जानकारी के मुताबिक ट्रेन स्टेशन से ज्यों ही खुली तब यह घटना हुई. हालांकि नजर पड़ते ही आनन-फानन में ट्रेन को रोका गया. 


घटना की सूचना मिलते ही कई रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंचे. फिलहाल स्थिति ठीक बताई जा रही है. अधिकारियों के मुताबिक तिनसुकिया एक्सप्रेस की कुछ बोगियां ट्रेन के इंजन से अलग हो गई थीं. हालांकि स्थिति फिलहाल कंट्रोल में है. किसी भी ट्रेन यात्री के हताहत की कोई सूचना नहीं है. सभी यात्री सुरक्षित हैं. 

रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता