ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

बेगूसराय में कोरोना की एंट्री, पॉजिटिव मरीज मिलने से इलाके में हड़कंप

BEGUSARAI : कोरोना ने देश भर में तबाही मचा रखी है. कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है. बिहार में भी यह आंकड़ा अब तेजी से बढ़ रहा है. बुधवार को बिहार में कोरो

FirstBihar
First Bihar
3 मिनट

BEGUSARAI : कोरोना ने देश भर में तबाही मचा रखी है. कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है. बिहार में भी यह आंकड़ा अब तेजी से बढ़ रहा है. बुधवार को बिहार में कोरोना के 2 नए मरीज मिलने से आंकड़ा अब 23 हो गया है. आज मिले दो नए पॉजिटिव मरीजों में एक शख्स बेगूसराय जिले का रहने वाला बताया जा रहा है. 


बेगूसराय में कोरोना के दस्तक से लोगों में डर बढ़ गया है. मुंगेर में रहने वाले बेगूसराय के एक युवक के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद अब एक अन्य युवक का भी कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आया है. यह युवक दुबई में रहता था और हाल ही में वहां से लौटा था. पटना में हुए जांच में रिपोर्ट पॉजिटिव पाए जाने के बाद स्वास्थ्य महकमा में हड़कंप मच गया तथा प्रशासन अलर्ट मोड मेंं आ गया है. 


जांच रिपोर्ट मिलते ही रात में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पिड़ित के 18 परिजनों को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करवा दिया है. जबकि पिड़ित युवक को इलाज के लिए पटना‌ भेजा गया है. डीएम अरविन्द कुमार वर्मा ने बताया कि रिपोर्ट मिलते ही पिड़ित को इलाज के लिए भेजकर उसके सम्पर्क में आए 18 लोगों को आइसोलेशन में रखा गया है. इन सभी का सैंपल जांच के लिए पटना भेजा जा रहा है, सम्पर्क में आने वाले लोगों की पहचान की जा रही है. प्रोटोकाल के अनुसार उक्त गांव को सुरक्षित रखने के बंदोबस्त किए जा रहे हैं. 



बताया जा रहा है कि पॉजिटिव युवक के 21 मार्च को दुबई से लौटा था. हवाई जहाज में उसके को-पैसेंजर को कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी मिलने के बाद स्वास्थ्य की टीम उसके घर पर पहुंची थी और युवक को आइसोलेशन में भर्ती कराया गया. लक्षण पाए जाने के बाद मंगलवार को उसका सैंपल जांच के लिए भेजा गया तथा बुधवार की शाम पटना में जारी किए गए रिपोर्ट में उसका कोरोना पॉजिटिव पाया गया.  बता दें कि बेगूसराय में हाल के दिनों में छह हजार से अधिक लोग बिहार से बाहर और विदेेश से आए हैं. जिसमें विदेश से आए 156 में से 29 लोगों का सैंपल जांच के लिए पटना भेजा गया है. लोगों को होम क्वारेन्टाइन में रहने को कहा गया है.

टैग्स
रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता