ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

बाढ़ पीड़ित कर रहे रोटी की मांग, बेगूसराय के प्रभारी मंत्री का सुन लीजिए जवाब

BEGUSARAI: जिले के प्रभारी मंत्री विजय कुमार सिन्हा बाढ़ पीड़ितों से मिलने मटिहानी पहुंचे थे. इस दौरान बाढ़ पीड़ितों ने मंत्री जी से रोटी और साफ पीने की पानी की मांग की. महिला

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

BEGUSARAI: जिले के प्रभारी मंत्री विजय कुमार सिन्हा बाढ़ पीड़ितों से मिलने मटिहानी पहुंचे थे. इस दौरान बाढ़ पीड़ितों ने मंत्री जी से रोटी और साफ पीने की पानी की मांग की. महिलाओं ने बताया कि उन्हें पानी पार कर खाना खाने के लिए आना पड़ता है और वह भी चावल दाल और खिचड़ी चोखा मिलता है. ऐसे में अब उन्हें रोटी चाहिए.

मंत्री ने रखी ये शर्त

इस पर मंत्री ने कहा कि अगर महिलाएं रोटी बनाने को तैयार हो जाएं तो वह रोटी खिलाने की व्यवस्था कर सकते हैं. जिस पर महिलाओं ने हा भरी तो मंत्री ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को रोटी की व्यवस्था करने का आदेश दिया. इस दौरान अधिकतर लोगों ने पानी नहीं मिलने नाम नहीं मिलने जैसी शिकायत भी की. 

मवेशी को चारा कम देने की भी शिकायत

बाढ़ पीड़ितों ने मवेशी के चारा को लेकर भी शिकायत की. इस पर जिलाधिकारी ने बांटने वाले लोगों को कहा कि मीडिया में यह खबर आ रही है कि आप लोगों के द्वारा कम भूसा बांटा जा रहा है अगर ऐसी शिकायत मिली तो कार्रवाई होगी. कुल मिलाकर मटिहानी प्रखंड के विभिन्न गांव का दौरा करने वाले मंत्री ने लोगों को आश्वस्त किया है कि अगर उन्हें कोई दिक्कत हो तो वह लगातार अधिकारियों को इसकी सूचना दें क्योंकि सरकार ने उनके लिए सारी व्यवस्था की है. 

रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता