ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

गिरिराज सिंह के संसदीय क्षेत्र में कहर बनकर टूटा कोरोना, 3400 से ज्यादा लोग होम क्वॉरेंटाइन में

BEGUSARAI: बीजेपी सांसद गिरिराज सिंह के संसदीय में कोरोना कहर बनकर टूटा है. जिले में करीब 3400 लोगों को होम क्वॉरेंटाइन में है. ऐसे लोगों की विशेष निगरानी की जा रही है. <p

FirstBihar
Manish Kumar
3 मिनट

BEGUSARAI: बीजेपी सांसद गिरिराज सिंह के संसदीय में कोरोना कहर बनकर टूटा है. जिले में करीब 3400 लोगों को होम क्वॉरेंटाइन में है. ऐसे लोगों की विशेष निगरानी की जा रही है. 


दो लोगों के मरने की उड़ी थी अफवाह

बेगूसराय डीएम अरविन्द कुमार वर्मा ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बेगूसराय में दो व्यक्तियों के कोरोना वायरस के संक्रमण से मृत्यु की खबर गलत है. इस संबंध में तत्काल किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचना उचित नहीं है. दोनों व्यक्तियों के मृत्यु के बाद संक्रमित होने या नहीं होने की जानकारी के लिए आवश्यक सैंपल जांच के लिए पटना भेजा गया है‌.

रखी जा रही विशेष निगरानी

डीएम ने कहा कि जिला में 15 दिनों के अंदर विदेश एवं राज्य के बाहर से आने वाले 3460 व्यक्तियों को चिन्हित कर उसे होम क्वॉरेंटाइन में रखा गया है. स्थानीय चिकित्सकों द्वारा लगातार स्वास्थ्य निगरानी की जा रही है. 15 व्यक्ति सदर अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराए गए हैं. पांच को स्वास्थ्य परीक्षण के लिए पटना भेजा गया. इसमें से तीन का रिपोर्ट आ चुका है और निगेटिव है. क्वॉरेंटाइन में रखे गए व्यक्तियों को विभिन्न प्रोटोकॉल के संबंध में जागरूक किया जा रहा है. ताकि निर्धारित अवधि के दौरान सभी लोग सावधानी बरतें. सभी पंचायतों के माध्यम से सुरक्षा उपायों के संबंध में प्रचार-प्रसार किया जा रहा है. जिले में लॉकडाउन का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन विभिन्न स्थानों पर कार्रवाई कर रही है. लॉकडाउन के आदेश का उल्लंघन करने पर अब तक 25 गाड़ियों को जब्त किया गया है तथा 35 हजार जुर्माना वसूल की गई है. डीएम ने लोगों से जिला नियंत्रण कक्ष के फोन 06243-222835 पर बाहर से आने वाली आने वाले व्यक्तियों के संबंध में सूचना देने की अपील किया है. ताकि उसका स्वास्थ्य परीक्षण समेत सभी आवश्यक कार्रवाई की जा सके. डीएम अरविंद कुमार ने यह भी कहा कि लोग अफवाह से बचे बेगूसरायवासियों को घबराने को कोई बात नहीं है.


टैग्स
रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता