ब्रेकिंग
पटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम

बेगूसराय में बड़ा हादसा, डूबने से 6 की मौत, मरने वालों में 5 बच्चें और एक महिला शामिल

BEGUSARAI: इस वक्त की बड़ी खबर बेगूसराय से आ रही है, जहां नहाने के दौरान पांच बच्चे समेत महिला की डूबकर मौत हो गई है. वहीं ग्रामीणों ने डूब रहे एक बच्चे को बचा लिया है, जिसे इलाज क

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

BEGUSARAI: इस वक्त की बड़ी खबर बेगूसराय से आ रही है, जहां नहाने के दौरान पांच बच्चे समेत महिला की डूबकर मौत हो गई है. वहीं ग्रामीणों ने डूब रहे एक बच्चे को बचा लिया है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है.

 पहला हादसा भगवानपुर थाना इलाके के गेहूंनी मोजाहिदपुर गांव की है. बताया जाता है कि तीनों बच्चे तालाब में स्नान कर रहे थे, इसी दौरान एक एक कर तीनों गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे. बच्चों को डूबता देख स्थानीय लोगों ने किसी तरह से बाहर निकाला पर तब तक 2 बच्चों की मौत हो गई. 

दूसरा हादसा गढ़पुरा थाना इलाके के सहारा चोर की है, जहां  स्नान करने के दौरान 3 बच्चे समेत एक महिला की  डूब कर  मौत हो गई.  बताया जाता है कि  तीनों बच्चे स्नान करने के दौरान डूबने लगे. उसी दौरान एक महिला बच्चों को बचाने गई और उसी दौरान डूब गई. जिससे चारों की डूबकर मौत हो गई. इस घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है. 

हादसे के बाद से इलाके में कोहराम मचा है. वहीं भगवानपुर थाने और गढ़पुरा थाने  की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है.


रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता