ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

Bihar News: बिहार में सड़क किनारे खड़े ई-रिक्शा में दौड़ा करंट, चपेट में आने से मां-बेटे की दर्दनाक मौत

Bihar News: बिहार के बेगूसराय में ई-रिक्शा में करंट आने से मां-बेटे की दर्दनाक मौत हो गई। नवरात्रि के दौरान हुए इस हादसे से गांव में मातम पसरा है और बिजली विभाग की लापरवाही पर लोगों में गुस्सा है।

Bihar News
प्रतिकात्मक
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार के बेगूसराय में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां सड़क किनारे खड़े ई रिक्शा में करंट दौड़ गया, जिसके संपर्क में आने से मां और बेटे की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के बाद नवरात्रि की खुशियां देखते ही देखते मातम में बदल गई और परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। घटना बखरी के डरहा गांव की है।


दरअसल, बुधवार को सड़क किनारे बिजली के पोल के पास खड़े एक ई रिक्शा में किसी तरह से करंट आ गया। डरहा गांव निवासी नंदलाल यादव का 15 वर्षीय आर्यन कुमार इसकी चपेट में आ गया। बेटे को तड़पता देखकर उसकी मां पावित्री देवी ने उसे बचाने की कोशिश की तो वह भी करंट की चपेट में आ गई और दोनों मां-बेटे की मौके पर ही मौत हो गई।


घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस ने दोनों मां-बेटे के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। एक ही परिवार के दो लोगों की मौत से स्थानीय लोगों में बिजली विभाग के प्रति गहरा आक्रोश है और लोगों का कहना है कि विभाग की लापरवाही के कारण दोनों की जान चली गई।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता