ब्रेकिंग
Bihar Liquor Ban : पटना में दवा की दुकान से चल रहा था शराब का खेल! छापेमारी में बीयर-शराब की बोतलें देख अफसर भी रह गए हैरान✦Bihar MLC Election 2026 : 8 सीटें जीतने निकली NDA, लेकिन अपनों ने ही बढ़ाई टेंशन! अनंत सिंह की बगावत से लेकर सारण के खेल तक समझिए पूरा गणित✦Bihar News : SBI में 7.96 करोड़ का बड़ा खेल! महिला अफसर पर 68 खाते खोलकर हेराफेरी का आरोप, ED की कार्रवाई से मचा हड़कंप✦पटना के बड़े होटलों में खाने से पहले सावधान: सरकारी छापेमारी में मिलीं हैरान करने सामान, आप भी हो जाइए सावधान✦Bihar News : बिहार में अपराधियों की खैर नहीं! हर थाने में बनेगी प्रोफेशनल क्रिमिनल की लिस्ट, सम्राट चौधरी का बड़ा आदेश✦Bihar Liquor Ban : पटना में दवा की दुकान से चल रहा था शराब का खेल! छापेमारी में बीयर-शराब की बोतलें देख अफसर भी रह गए हैरान✦Bihar MLC Election 2026 : 8 सीटें जीतने निकली NDA, लेकिन अपनों ने ही बढ़ाई टेंशन! अनंत सिंह की बगावत से लेकर सारण के खेल तक समझिए पूरा गणित✦Bihar News : SBI में 7.96 करोड़ का बड़ा खेल! महिला अफसर पर 68 खाते खोलकर हेराफेरी का आरोप, ED की कार्रवाई से मचा हड़कंप✦पटना के बड़े होटलों में खाने से पहले सावधान: सरकारी छापेमारी में मिलीं हैरान करने सामान, आप भी हो जाइए सावधान✦Bihar News : बिहार में अपराधियों की खैर नहीं! हर थाने में बनेगी प्रोफेशनल क्रिमिनल की लिस्ट, सम्राट चौधरी का बड़ा आदेश

बेगूसराय में छापेमारी के दौरान बम ब्लास्ट, 3 पुलिसकर्मी घायल, एक आरोपी गिरफ्तार

बेगूसराय में लूट कांड के आरोपियों की गिरफ्तारी के दौरान छापेमारी में बम ब्लास्ट हो गया। 3 पुलिसकर्मी घायल हो गये तो वही एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। बम के धमाके से पूरा इलाका गूंज उठा। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

बिहार न्यूज
इलाके में मचा हड़कंप
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय जिले के नावकोठी थाना क्षेत्र अंतर्गत वृंदावन गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब दरभंगा लूट कांड के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे सर्च अभियान के दौरान अचानक बम ब्लास्ट हो गया। इस घटना में 3 पुलिसकर्मी मामूली रूप से घायल हो गए हैं।


मिली जानकारी के अनुसार, दरभंगा पुलिस और बेगूसराय पुलिस की संयुक्त टीम लूट कांड के नामजद आरोपियों की तलाश में वृंदावन गांव में छापेमारी करने पहुंची थी। इसी दौरान बदमाशों के ठिकाने पर पहले से रखा गया बम जैसा विस्फोटक अचानक फट गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई।


घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही लूटे गए जेवरात की बरामदगी की भी सूचना सामने आ रही है।


घटना की सूचना मिलते ही बेगूसराय के एसपी मनीष खुद मौके पर पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। सुरक्षा के मद्देनजर पूरे इलाके को चारों तरफ से सील कर दिया गया है और सघन तलाशी अभियान जारी है।


एसपी मनीष ने बताया कि दरभंगा लूट कांड और एक्सिस बैंक लूट मामले के आरोपी यहां छिपे होने की सूचना मिली थी। इसी आधार पर संयुक्त कार्रवाई की गई। सर्च के दौरान पहले से रखा बम जैसा सामान ब्लास्ट कर गया, जिसमें 2 से 3 पुलिसकर्मी हल्के रूप से घायल हुए हैं। सभी घायलों को नावकोठी पीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। स्थिति पूरी तरह सामान्य है।


उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर एफएसएल टीम को बुलाया गया है और सभी बिंदुओं पर गहन जांच की जा रही है। साथ ही आम लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की गई है।


घटना के बाद कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता