ब्रेकिंग
पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन

4 जनवरी को बेगूसराय जाएंगे सीएम नीतीश, जोर-शोर से तैयारी में जुटा प्रशासन

BEGUSARAI: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जल-जीवन हरियाली यात्रा के तहत चार जनवरी को बेगूसराय आएंगे. साहेबपुर कमाल प्रखंड के सादपुर पूर्वी गांव में मुख्यमंत्री का भ्रमण कार्यक्रम है. इसको

FirstBihar
Anamika
3 मिनट

BEGUSARAI: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जल-जीवन हरियाली यात्रा के तहत चार जनवरी को बेगूसराय आएंगे. साहेबपुर कमाल प्रखंड के सादपुर पूर्वी गांव में मुख्यमंत्री का भ्रमण कार्यक्रम है. इसको लेकर जिला प्रशासन की जोरदार तैयारी की जा रही है.

गंडक नदी के किनारे राजा जी के फार्म हाउस में मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर उतरेगा. यहां से सड़क मार्ग से पंचायत भवन के समीप आएंगे. यहां लगभग 6 एकड़ में बने पोखर का भ्रमण करने के बाद रेन वाटर सिस्टम, वृक्षारोपण आदि का जायजा लेंगे.

मुख्यमंत्री मछली पालन का भी जायजा लेंगे. राजाजी के फार्म हाउस में मुख्यमंत्री वर्मी कंपोस्ट, मेंथा का तेल बनाने की विधि का जायजा लेने के बाद वृक्षारोपण करने की भी तैयारी की जा रही है. मशरूम की तैयारी से भी उन्हें अवगत कराया जाएगा. सीएम ड्रिप इरिगेशन एवं मनरेगा के तहत लगे पौधे का भी जायजा लेंगे.

पोखर की सफाई, चारों ओर पहुंच पथ, फार्म हाउस के साथ सड़क के दोनों ओर सफाई और वृक्षारोपण अभियान तेज कर दिया गया है. दो हेलीपैड का निर्माण अंतिम चरण में है. डीएम अरविंद कुमार वर्मा एवं एसपी अवकाश कुमार ने पूरी व्यवस्था का जायजा लिया तथा अधिकारियों को व्यवस्था एवं सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं पर आवश्यक दिशा निर्देश दिए. डीएम ने जगह-जगह जल जीवन और हरियाली, मद्यनिषेध, दहेज उन्मूलन आदि का नारा लिखने तथा पोस्टर-बैनर लगाने का आदेश संबंधित अधिकारियों को दिया गया है. इस दौरान स्थानीय लोगों ने मूलभूत समस्याओं की ओर ध्यान आकृष्ट कराया है. डीएम ने बताया कि लघु सिंचाई विभाग द्वारा यहां छह एकड़ के तलाब का जीर्णोद्धार कराया जा रहा है. कुआं की साफ सफाई हो रही है. निजी पोखर एवं स्वच्छता निर्माण के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है. हेलीपैड स्थल के बगीचा और निरीक्षण स्थल पर प्रखंड से लेकर जिला स्तर तक के अधिकारी लगातार कैंप कर कार्यक्रम को अंतिम रूप दे रहे हैं. सीएम की यहां की यात्रा ऐतिहासिक होगी, सभी तैयारी युद्ध स्तर पर पूरे किए जा रहे हैं. एसपी अवकाश कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री के प्रस्तावित भ्रमण को लेकर कई स्तर की सुरक्षा के बंदोबस्त किए जा रहे हैं.

रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता