ब्रेकिंग
बिना टिकट यात्रा, नियम उल्लंघन और अपराध पर अब देना होगा दोगुना पेनल्टी, रेलवे का बड़ा फैसला1st Bihar की खबर का असर: RCD में 'मास्टिक वर्क' का खेल हुआ खत्म तो ‘कोल्ड मिक्स’ की हुई एंट्री ! OPRMC-3 में Cold Mix पर शुरू हुए विवाद के बीच विभाग का आया पक्ष, जानें...एक महीना बीता, फिर भी नहीं मिला लापता कारोबारी पति-पत्नी का सुराग, पुलिस ने इनाम का किया ऐलान‘यदि बहन-बेटियां सुरक्षित नहीं हैं तो..’, दो डांसर बहनों के साथ पटना में गैंगरेप पर रोहिणी आचार्य ने सरकार को घेराभरत तिवारी एनकाउंटर पर बिहार-झारखंड में सियासी उवाल, पप्पू यादव ने बताया भगत सिंह, तो हेमंत सोरेन की पार्टी ने BJP सरकार को धो डालाबिना टिकट यात्रा, नियम उल्लंघन और अपराध पर अब देना होगा दोगुना पेनल्टी, रेलवे का बड़ा फैसला1st Bihar की खबर का असर: RCD में 'मास्टिक वर्क' का खेल हुआ खत्म तो ‘कोल्ड मिक्स’ की हुई एंट्री ! OPRMC-3 में Cold Mix पर शुरू हुए विवाद के बीच विभाग का आया पक्ष, जानें...एक महीना बीता, फिर भी नहीं मिला लापता कारोबारी पति-पत्नी का सुराग, पुलिस ने इनाम का किया ऐलान‘यदि बहन-बेटियां सुरक्षित नहीं हैं तो..’, दो डांसर बहनों के साथ पटना में गैंगरेप पर रोहिणी आचार्य ने सरकार को घेराभरत तिवारी एनकाउंटर पर बिहार-झारखंड में सियासी उवाल, पप्पू यादव ने बताया भगत सिंह, तो हेमंत सोरेन की पार्टी ने BJP सरकार को धो डाला

BEGUSARAI NEWS: गंगा नदी में नहाने के दौरान डूबने से चाची-भतीजा दोनों की एक साथ मौत, परिजनों में मचा कोहराम

BEGUSARAI: बेगूसराय से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां चाची भतीजा की गंगा नदी में डूबने से मौत हो गई है । बताया जाता है कि गंगा नदी में डूब रहे भतीजा को बचाने के

BEGUSARAI NEWS: गंगा नदी में नहाने के दौरान डूबने से चाची-भतीजा दोनों की एक साथ मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय से इस वक्त की  बड़ी खबर सामने आ रही है जहां चाची भतीजा की गंगा नदी में डूबने से मौत हो गई है । बताया जाता है कि गंगा नदी में डूब रहे भतीजा को बचाने के दौरान चाची एवं भतीजे दोनों की एक साथ नदी में डूब गई है। मौत की ख़बर सुनते ही घरवालों में कोहराम मच गया। घटना के बाद गंगा नदी के समीप सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई और एक साथ दो लोगों की मौत से हड़कंप मच गया। घटना साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के मल्हीपुर स्थित मुंगेर घाट की है।


दोनों मृत की पहचान साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के सबदलपुर पंचायत अंतर्गत मल्हीपुर गांव के वार्ड- 10 के रहने वाले रुदल रजक के करीब 35 वर्षीय पत्नी पुतुल देवी एवं हरिलाल प्रसाद रजक के करीब 13 वर्षीय पुत्र करण राज के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि दोनों गंगा स्नान करने मल्हीपुर स्थित मुंगेर घाट गए थे। स्नान करने के दौरान करण राज गहरे पानी में डूबने लगा तो चाचा पुतुल देवी जिसे देख कर बचाने पानी में कूद गई। उसी क्रम में न तो वह करण को बचा सकी और न ही खुद बच सकी। चाचा भतीजा का डूबने से दोनो की मौत हो गई। स्थानीय गोताखोरों की मदद से कई घंटों काफी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने दोनों शव को ढूंढ कर बाहर निकाला।


दोनों का शव बाहर निकलते ही परिजनों में कोहराम मच गया वहीं घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची साहेबपुर कमाल थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया और आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है जबकि एक आंगन में एक ही साथ दो लोगों की मौत से गांव में मातम का माहौल बना हुआ है  ।

टैग्स
रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता