ब्रेकिंग
बिहार को एक और अमृत भारत एक्सप्रेस की सौगात, इस दिन से चलेगी नई ट्रेन, रेल यात्रियों को बड़ी राहततेज प्रताप यादव ने पीए मोतीलाल यादव को पार्टी से निकाला, राष्ट्रीय और प्रदेश संगठन को किया भंगमिनिस्टर को ईमानदार होना पड़ेगा...तभी भ्रष्टाचार पर प्रहार होगा, राजस्व मंत्री दिलीप जायसवाल के बयान पर शुरू हुई चर्चा- इनके पूर्व वाले तमाम मंत्री ईमानदार नहीं थे ?पटना की सफाई व्यवस्था चरमराई, हड़ताल पर गए नगर निगम के वाहन चालक, कचरा उठाव प्रभावितअवैध हथियार से वह कैसे लोगों को डराता था? भरत तिवारी एनकाउंटर पर बोले मंत्री दिलीप जायसवालबिहार को एक और अमृत भारत एक्सप्रेस की सौगात, इस दिन से चलेगी नई ट्रेन, रेल यात्रियों को बड़ी राहततेज प्रताप यादव ने पीए मोतीलाल यादव को पार्टी से निकाला, राष्ट्रीय और प्रदेश संगठन को किया भंगमिनिस्टर को ईमानदार होना पड़ेगा...तभी भ्रष्टाचार पर प्रहार होगा, राजस्व मंत्री दिलीप जायसवाल के बयान पर शुरू हुई चर्चा- इनके पूर्व वाले तमाम मंत्री ईमानदार नहीं थे ?पटना की सफाई व्यवस्था चरमराई, हड़ताल पर गए नगर निगम के वाहन चालक, कचरा उठाव प्रभावितअवैध हथियार से वह कैसे लोगों को डराता था? भरत तिवारी एनकाउंटर पर बोले मंत्री दिलीप जायसवाल

बेगूसराय : कोचिंग पढ़ने के दौरान हो गया था प्यार, घरवालों ने किया इंकार तो थाने में रचाई शादी

BEGUSARAI: बेगूसराय में थाने में शादी कराने का एक मामला सामने आया है. मामला लोहियानगर थाना परिसर की है. जहां पुलिस वालों ने एक अंतरजातीय प्रेमी युगल की शादी कराई. थाना परिसर स

बेगूसराय : कोचिंग पढ़ने के दौरान हो गया था प्यार, घरवालों ने किया इंकार तो थाने में रचाई शादी
Anamika
2 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय में थाने में शादी कराने का एक मामला सामने आया है. मामला लोहियानगर थाना परिसर की है. जहां पुलिस वालों ने एक अंतरजातीय प्रेमी युगल की शादी कराई. थाना परिसर स्थित शिव मंदिर में दोनों की धूमधाम से शादी कराई गई. शादी में लड़का पक्ष के लोगों के अलावा पुलिसकर्मी भी शामिल हुए. 

बताया जा रहा है कि मटिहानी के  खरीदी गांव का रहने वाले राहुल को कोचिंग पढ़ने के दौरान साथ में ही पढ़ने वाली एक लड़की से प्यार हो गया. ढ़ाई साल तक प्रेम प्रसंग चलने के बाद दोनों के घरवालों को इसकी जानकारी लगी. जिसके बाद दोनों ने अपने घरवालों को बताया कि वे शादी करना चाहते हैं. पर दोनों के घरवालों ने इंकार कर दिया. इसके बाद प्रेमी युगल थाने पहुंच गए. 


दोनों ने पुलिस को बताया कि हम बालिग हैं और शादी करना चाहते हैं. जिसके बाद पुलिस ने दोनों के घरवालों को बुलाया और समझाने का प्रयास किया गया. लेकिन लड़की के घरवाले अड़ गए और शादी के लिए मानने से इंकार कर दिया.  फिर काफी समझाने के बाद दोनों के परिजन मान गए और फिर लोहिया नगर थाना परिसर में ही मंदिर में दोनों की शादी करा दी गई.  शादी के बाद लोहिया नगर थाना अध्यक्ष सहित सभी पुलिस वालों ने दोनों प्रेमी जोड़ों को आशीर्वाद दिया और फिर दोनों खुशी-खुशी को वहां से विदा किया. 


रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता