ब्रेकिंग
बिहार में मिलावटखोरों की खैर नहीं! त्योहार के बाद भी जारी रहेगा छापेमारी अभियान, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने दी चेतावनी✦सीएम सम्राट चौधरी और अनंत सिंह से मिलीं अक्षरा सिंह, BJP में शामिल होने की अटकलें तेज✦भ्रष्ट कार्यपालक पदाधिकारी के ठिकानों पर विजिलेंस की छापेमारी, आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के केस में तीन ठिकानों पर रेड✦‘रील बनानी है तो थिएटर जॉइन करें’, स्कूल में वीडियो बनाने वाले शिक्षकों को शिक्षा मंत्री की सख्त चेतावनी✦लड्डू के लिए Gen Z का अनोखा आंदोलन, सड़कों पर उतरे सैकड़ों छात्र, सोशल मीडिया पर बनी 'लड्डू जनता पार्टी'✦बिहार में मिलावटखोरों की खैर नहीं! त्योहार के बाद भी जारी रहेगा छापेमारी अभियान, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने दी चेतावनी✦सीएम सम्राट चौधरी और अनंत सिंह से मिलीं अक्षरा सिंह, BJP में शामिल होने की अटकलें तेज✦भ्रष्ट कार्यपालक पदाधिकारी के ठिकानों पर विजिलेंस की छापेमारी, आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के केस में तीन ठिकानों पर रेड✦‘रील बनानी है तो थिएटर जॉइन करें’, स्कूल में वीडियो बनाने वाले शिक्षकों को शिक्षा मंत्री की सख्त चेतावनी✦लड्डू के लिए Gen Z का अनोखा आंदोलन, सड़कों पर उतरे सैकड़ों छात्र, सोशल मीडिया पर बनी 'लड्डू जनता पार्टी'

बेगूसराय में क्वारंटाइन सेंटर में तैनात होमगार्ड जवान की मौत, मचा हड़कंप

BEGUSARAI : बड़ी खबर बेगूसराय से है, जहां क्वारंटाइन सेंटर में तैनात होमगार्ड जवान की इलाज के दौरान मौत हो गई. मामला जिले के डंडारी प्रखंड के एक क्वारंटाइन सेंटर की है. मृतक होमगार्ड ज

FirstBihar
Anamika
1 मिनट

BEGUSARAI : बड़ी खबर बेगूसराय से है, जहां क्वारंटाइन सेंटर में तैनात होमगार्ड जवान की इलाज के दौरान मौत हो गई. मामला जिले के डंडारी प्रखंड के एक क्वारंटाइन सेंटर की है.  

मृतक होमगार्ड जवान की पहचान छोटन यादव के पुत्र भीषम यादव के रुप में की गई है. बताया जाता है कि होमगार्ड जवान भीषम यादव  तकरीबन 1 महीने से डंडारी प्रखंड के क्वांरटाइन पर ड्यूटी कर रहा था. जहां बुधवार की दोपहर उसकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उसे इलाज के लिए निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था. 

जहां उसकी स्थिती को देखते हुए उसे सदर अस्पताल रेफर किया गया था. जहां गुरुवार को उसकी मौत हो गई. मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. वहीं क्वारंटाइन सेंटर में ड्यूटी कर रहे जवान के मौत की बात सामने आते ही हड़कंप मच गया है. 

रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता