ब्रेकिंग
बिहार में बड़ा हादसा: पटाखा बनाने के दौरान ब्लास्ट, पति-पत्नी और बेटी समेत चार लोगों की मौत; बढ़ सकता है आंकड़ा✦चोरी से पहले शातिर चोरों ने बाहर से बंद किए पड़ोसियों के घर, फिर शिक्षक के मकान से 10 लाख के जेवर लेकर फरार✦टीकाकरण के कुछ घंटे बाद नवजात की मौत, परिजनों ने स्वास्थ्य कर्मियों पर लगाया गंभीर आरोप✦बिहार में डिजिटल शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा, 6वीं से कंप्यूटर होगा अनिवार्य; सभी मॉडल स्कूलों में स्मार्ट क्लास✦बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर वोटिंग खत्म, जानिए.. शाम 4 बजे तक का मतदान प्रतिशत ✦बिहार में बड़ा हादसा: पटाखा बनाने के दौरान ब्लास्ट, पति-पत्नी और बेटी समेत चार लोगों की मौत; बढ़ सकता है आंकड़ा✦चोरी से पहले शातिर चोरों ने बाहर से बंद किए पड़ोसियों के घर, फिर शिक्षक के मकान से 10 लाख के जेवर लेकर फरार✦टीकाकरण के कुछ घंटे बाद नवजात की मौत, परिजनों ने स्वास्थ्य कर्मियों पर लगाया गंभीर आरोप✦बिहार में डिजिटल शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा, 6वीं से कंप्यूटर होगा अनिवार्य; सभी मॉडल स्कूलों में स्मार्ट क्लास✦बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर वोटिंग खत्म, जानिए.. शाम 4 बजे तक का मतदान प्रतिशत

बेगूसराय में शिक्षकों की काउंसलिंग में भारी अव्यवस्था, दर्जनभर अभ्यर्थी बेहोश होकर गिरे; मौके पर मची अफरा-तफरी

BEGUSARAI: बड़ी खबर बेगूसराय से आ रही है, जहां बीपीएससी पास शिक्षक अभ्यर्थियों की काउंसेलिंग के दौरान भारी अव्यवस्था के कारण दर्जनभर अभ्यर्थी बेहोश हो गए। इस घटना के बाद मौके पर अफ

बेगूसराय में शिक्षकों की काउंसलिंग में भारी अव्यवस्था, दर्जनभर अभ्यर्थी बेहोश होकर गिरे; मौके पर मची अफरा-तफरी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BEGUSARAI: बड़ी खबर बेगूसराय से आ रही है, जहां बीपीएससी पास शिक्षक अभ्यर्थियों की काउंसेलिंग के दौरान भारी अव्यवस्था के कारण दर्जनभर अभ्यर्थी बेहोश हो गए। इस घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई है। बेगूसराय सदर प्रखंड के डीआरडीसी में शिक्षकों की काउंसलिंग चल रही है।


दरअसल, बेगूसराय DRCC में भारी अव्यवस्था के बीच में BPSC पास शिक्षक अभ्यर्थियों की काउंसलिंग कराई जा रही है। हॉल में हजारों की भीड़ उमड़ी है। सारे पंखे बंद हैं अभ्यर्थियों को सांस लेने में परेशानी हो रही है। मेडिकल की कोई व्यवस्था नहीं है और सुरक्षा नदारद है जिससे अभ्यर्थी परेशान हैं।


अभ्यर्थियों की बड़ी संख्या के कारण जिला प्रशासन उन्हें नियंत्रित करना मुश्किल हो रहा है। 1 से 5 तक के अभ्यर्थियों को DRCC में, 6 से 8 तक के अभ्यर्थियों को कॉलेजिएट में, 9 से 12 तक के अभ्यर्थियों को MRJD कॉलेज या GD कॉलेज में काउंसलिंग की व्यवस्था की जा सकती है। अव्यवस्था के कारण DRCC काउंसलिंग स्थल पर भगदड़ की स्थिति बन गई है। बेहोश हो रहे शिक्षक अभ्यर्थियों को सहारा देकर परिजन बाहर निकाल रहे हैं। 


केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के सांसद प्रतिनिधि अमरेंद्र कुमार अमर ने बिहार सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि दुर्गापूजा में शिक्षक अभ्यर्थियों के साथ यह बिहार सरकार का क्रूर मजाक है। सरकार सनातन धर्मावलम्बियों को परेशान कर रही है। अष्टमी के दिन सभी मां बहने और सनातन धर्म उपवास करते हैं। उपवास में इस तरह के काउंसलिंग को क्या कहेंगे? बेगूसराय की बेटियों के साथ यह मजाक है। जब सुविधाएं नहीं हैं तो आखिर इतने लोगों को बुलाया ही क्यों गया?

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता