ब्रेकिंग
30 लाख कैश और 10 लाख के गहने, 14 जमीन-मकानों के दस्तावेज; प्रखंड प्रमुख अफजल आलम पर EOU का शिकंजा✦प्रेमी के इश्क में अंधी हुई पत्नी, पति की हत्या की रच डाली साजिश; प्रेमी संग पुलिस ने दोनों को दबोचा✦गांजा पीने से मना करने पर पिता को मारी गोली, पिस्टल के बट से बेटे का फोड़ा सिर, गुस्साए ग्रामीणों ने किया सड़क जाम हंगामा ✦पटना DTO ने ई-चालान पेंडिंग रहने के बाद भी झारखंड के लिए दे दिया NOC, 1st Bihar के खुलासे के बाद 'कमिश्नर' ने NIC के अफसर से पूछा 'शो-कॉज', जिला परिवहन पदाधिकारी भी सवालों के घेरे में✦बिहार की ओर तेजी से बढ़ रहा तूफान ‘अकवान’, इन जिलों में मंडरा रहा बड़ा खतरा; IMD ने जारी किया नया अलर्ट✦30 लाख कैश और 10 लाख के गहने, 14 जमीन-मकानों के दस्तावेज; प्रखंड प्रमुख अफजल आलम पर EOU का शिकंजा✦प्रेमी के इश्क में अंधी हुई पत्नी, पति की हत्या की रच डाली साजिश; प्रेमी संग पुलिस ने दोनों को दबोचा✦गांजा पीने से मना करने पर पिता को मारी गोली, पिस्टल के बट से बेटे का फोड़ा सिर, गुस्साए ग्रामीणों ने किया सड़क जाम हंगामा ✦पटना DTO ने ई-चालान पेंडिंग रहने के बाद भी झारखंड के लिए दे दिया NOC, 1st Bihar के खुलासे के बाद 'कमिश्नर' ने NIC के अफसर से पूछा 'शो-कॉज', जिला परिवहन पदाधिकारी भी सवालों के घेरे में✦बिहार की ओर तेजी से बढ़ रहा तूफान ‘अकवान’, इन जिलों में मंडरा रहा बड़ा खतरा; IMD ने जारी किया नया अलर्ट

बेगूसराय में ज्वेलरी शॉप में लूट, स्वर्ण व्यवसायी को भी पीटा, परिवार को बनाया बंधक, नकाबपोश अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम

BEGUSARAI: कोरोना महामारी के बीच बिहार में आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। ताजा मामला बेगूसराय में सामने आया है जहां नकाबपोश अपराधियों ने लूट की बड़ी वारदात को अंजा

बेगूसराय में ज्वेलरी शॉप में लूट, स्वर्ण व्यवसायी को भी पीटा, परिवार को बनाया बंधक, नकाबपोश अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BEGUSARAI: कोरोना महामारी के बीच बिहार में आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। ताजा मामला बेगूसराय में सामने आया है जहां नकाबपोश अपराधियों ने लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। लूट कितने की हुई यह अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। इसका आकलन लगाया जा रहा है। 


बेगूसराय में ज्वेलरी शॉप में लूट, स्वर्ण व्यवसायी को भी पीटा, परिवार को बनाया बंधक, नकाबपोश अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम


बताया जाता है कि आधा दर्जन से अधिक अपराधी आज सुबह 7 बजे कन्हैया ज्वेलर्स दुकान पर आए लूटपाट करने लगे इसका विरोध जब स्वर्ण व्यवसायी ने किया तब उनकी बेरहमी से पिटाई कर दी गयी। जिससे दुकानदार गंभीर रूप से घायल हो गये। घटना नगर थाना क्षेत्र के मुंगेरीगंज की है। इस दौरान स्वर्ण व्यवसायी के परिवार को भी बंधक बनाए रखा और इस लूट की वारदात को अंजाम दिया गया। 


बेगूसराय में ज्वेलरी शॉप में लूट, स्वर्ण व्यवसायी को भी पीटा, परिवार को बनाया बंधक, नकाबपोश अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम


घायल दुकानदार की पहचान नंदकिशोर दास के पुत्र कन्हैया कुमार के रूप में हुई है। बताया जाता है कि कन्हैया घर में ही दुकान खोल रखी थी। जब सभी सदस्य घर में थे तभी नकाबपोश अपराधी आए और सभी घर वालों को बंधक बना लिया। हथियार के बल पर अपराधियों ने लूट की घटना को अंजाम दिया। 


बेगूसराय में ज्वेलरी शॉप में लूट, स्वर्ण व्यवसायी को भी पीटा, परिवार को बनाया बंधक, नकाबपोश अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम


जब इसका स्वर्ण व्यवसायी ने विरोध किया तब कन्हैया कुमार की बेरहमी से पिटाई की गयी। जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गये। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। घटना के डेढ़ घंटे बाद नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जिसे लेकर पुलिस के प्रति लोगों में नाराजगी देखने को मिली। फिलहाल लूटे गये आभूषणों का आकलन किया जा रहा है।


बेगूसराय में ज्वेलरी शॉप में लूट, स्वर्ण व्यवसायी को भी पीटा, परिवार को बनाया बंधक, नकाबपोश अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम

बेगूसराय में ज्वेलरी शॉप में लूट, स्वर्ण व्यवसायी को भी पीटा, परिवार को बनाया बंधक, नकाबपोश अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम

रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

JITENDRA

FirstBihar संवाददाता