ब्रेकिंग
सामाजिक सुरक्षा योजना में रिश्वतखोरी का खुलासा, डाटा एंट्री ऑपरेटर समेत तीन गिरफ्तारसुस्ता सीमा विवाद के बाद भारत-नेपाल की अहम बैठक, बॉर्डर पर शांति और समन्वय पर बनी सहमतिबहराइच में कार्यक्रम रद्द होने पर भड़के मुकेश सहनी, DM कार्यालय पहुंचकर प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोपविश्व स्तनपान सप्ताह पर NSMCH बिहटा की पहल, डॉक्टरों ने समझाया मां के दूध का महत्व; जानिए नवजात के लिए क्यों है सबसे खासनई टीम में कट्टर लालूवादियों को.., रोहिणी आचार्य ने तेजस्वी यादव को दी सलाह, बोलीं- यह काफी पहले होना चाहिए थासामाजिक सुरक्षा योजना में रिश्वतखोरी का खुलासा, डाटा एंट्री ऑपरेटर समेत तीन गिरफ्तारसुस्ता सीमा विवाद के बाद भारत-नेपाल की अहम बैठक, बॉर्डर पर शांति और समन्वय पर बनी सहमतिबहराइच में कार्यक्रम रद्द होने पर भड़के मुकेश सहनी, DM कार्यालय पहुंचकर प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोपविश्व स्तनपान सप्ताह पर NSMCH बिहटा की पहल, डॉक्टरों ने समझाया मां के दूध का महत्व; जानिए नवजात के लिए क्यों है सबसे खासनई टीम में कट्टर लालूवादियों को.., रोहिणी आचार्य ने तेजस्वी यादव को दी सलाह, बोलीं- यह काफी पहले होना चाहिए था

बेगूसराय में क्राइम अनकंट्रोल, दो लोगों को घर में घुसकर मारी गोली

BEGUSARAI : बेगूसराय में अपराधियों का मनोबल सिर चढ़ कर बोल रहा है. अपराधी पुलिस को ठेंगा दिखाते हुए बड़ी वारदात को अंजाम दे रहे हैं और पुलिस उनके आगे लाचार नजर आ रही है. ताजा मामला बेगू

बेगूसराय में क्राइम अनकंट्रोल, दो लोगों को घर में घुसकर मारी गोली
Anamika
2 मिनट

BEGUSARAI : बेगूसराय में अपराधियों का मनोबल सिर चढ़ कर बोल रहा है. अपराधी पुलिस को ठेंगा दिखाते हुए बड़ी वारदात को अंजाम दे रहे हैं और पुलिस उनके आगे लाचार नजर आ रही है. 

ताजा मामला बेगूसराय के पोखड़िया की है. जहां अपराधियों ने घर में घुसकर कोर्ट के मुंशी मो. साजिद और एक फल विक्रेता रामचंद्र साह को गोली मार दी. वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से हथियार लहराते हुए फरार हो गए. गंभीर रुप से घायल कोर्ट के मुंशी और फल विक्रेता  को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां मो.साजिद की स्थिति गंभीर बताई जा रही है.उसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया.

मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि आधा दर्जन की संख्या में आए बदमाशों ने हथियार के बल पर साजिद के घर में  तोड़फोड़ की और उसके पेट में गोली मार दी. वहीं, अपराधियों ने फल विक्रेता रामचंद्र साह की भी पहले जमकर पिटाई की उसके बाद उसे भी गोली मारकर घायल कर दिया.मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंच मामले की जांच में जुट गई है. रामचंद्र साह को पांव में गोली लगी है. उसकी हालत स्थिर बनी हुई है. 

रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता