ब्रेकिंग
Bihar News : 'माउग देकर JDU में आया है ....', अनंत सिंह किस बड़े नेता पर भड़के, कहा - नीतीश कुमार को तो कुछ मालूम ही नहीं तो फैसला कैसे लेंगे ? ✦पटना में खाकी की दबंगई... सिपाही की पिटाई कर तानी पिस्टल, जानें पूरा मामला✦शरद यादव की राह पर अनंत सिंह? 2017 में नीतीश कुमार ने अपने पुराने साथी पर लिया था ऐसा ही एक्शन, अब फिर चर्चा में जेडीयू का फैसला✦अनंत सिंह को लेकर JDU में घमासान पर विपक्ष की पैनी नजर, RJD ने बताया इसके पीछे की असली वजह; कर दी यह बड़ी भविष्यवाणी✦अजब प्रेम की गजब कहानी! दो बच्चों की मां को प्रेमी के लिए पागल देख, पति ने खुद कराई दोनों की शादी; VIDEO वायरल✦Bihar News : 'माउग देकर JDU में आया है ....', अनंत सिंह किस बड़े नेता पर भड़के, कहा - नीतीश कुमार को तो कुछ मालूम ही नहीं तो फैसला कैसे लेंगे ? ✦पटना में खाकी की दबंगई... सिपाही की पिटाई कर तानी पिस्टल, जानें पूरा मामला✦शरद यादव की राह पर अनंत सिंह? 2017 में नीतीश कुमार ने अपने पुराने साथी पर लिया था ऐसा ही एक्शन, अब फिर चर्चा में जेडीयू का फैसला✦अनंत सिंह को लेकर JDU में घमासान पर विपक्ष की पैनी नजर, RJD ने बताया इसके पीछे की असली वजह; कर दी यह बड़ी भविष्यवाणी✦अजब प्रेम की गजब कहानी! दो बच्चों की मां को प्रेमी के लिए पागल देख, पति ने खुद कराई दोनों की शादी; VIDEO वायरल

बेगूसराय : कृषि कानून के विरोध में चक्का जाम, बंद समर्थकों ने सड़क पर की आगजनी

BEGUSARAI : केंद्र सरकार के तीन नए कृषि कानूनों के विरोध में विभिन्न किसान संगठनों द्वारा आज भारत बंद बुलाया गया है. भारत बंद का बेगूसराय में व्यापक असर देखने को मिल रहा है. र

बेगूसराय :  कृषि कानून के विरोध में चक्का जाम, बंद समर्थकों ने सड़क पर की आगजनी
First Bihar
2 मिनट

BEGUSARAI : केंद्र सरकार के तीन नए कृषि कानूनों के विरोध में विभिन्न किसान संगठनों द्वारा आज भारत बंद बुलाया गया है. भारत बंद का बेगूसराय में व्यापक असर देखने को मिल रहा है. राजद, कांग्रेस, भाकपा, भाकपा माले, जाप, रालोसपा समेत विभिन्न राजनीतिक दलों ने समर्थन किया. जिसके कारण बेगूसराय में सुबह से ही  बंद समर्थक सड़क पर उतर आए और एनएच-31 पर टायर जलाकर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया.


बंद के कारण जरूरी काम से जा रहे लोगों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. बंद समर्थकों ने कहा कि केंद्र सरकार के द्वारा काला कृषि कानून लाया गया है और जब तक इस बिल को वापस नहीं लिया जाएगा तब तक आंदोलन जारी रहेगा. 


बताते चलें कि बंद को लेकर प्रशासन एक्टिव मोड में है. इसके बावजूद उपद्रव के मद्देनजर बाजार में दुकान कम खुले हैं. ट्रैफिक चौक पर सड़क जाम कर रहे आइसा समेत विभिन्न राजनीतिक दल और संगठन के कार्यकर्ताओं एवं नेताओं ने कहा कि भारत सरकार काले कृषि कानूनों के जरिये किसानों को कॉर्पोरेट के हाथ सौंपना चाह रही है. अगर सरकार कानून को वापस नहीं लेती है तो देशभर में आन्दोलन जारी रहेगा. 

रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता