ब्रेकिंग
Bihar Panchayat Tax: बिहार के गांवों में अब लगेगा टैक्स? पानी-सफाई से लेकर बैनर तक पर देना होगा पैसाBihar News : बिहार में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती का बदला नियम, अब लिखित परीक्षा के आधार पर होगा चयनBihar News: मनरेगा की जगह 1 जुलाई से लागू होगा नया गारंटी मिशन, ग्रामीणों को मिलेगा 125 दिनों का रोजगारBihar News: भोजपुर एनकाउंटर केस: भरत भूषण तिवारी की मौत के 7 दिन बाद बड़ी कार्रवाई, SDPO और SHO समेत पुलिसकर्मियों पर हत्या की FIR दर्ज; जानें किन धाराओं में हुआ मामलाBihar News : मुहर्रम से पहले डीजे जब्ती पर बवाल, महनार में भीड़ ने पुलिस को पीटा; थानेदार समेत 4 जवान घायलBihar Panchayat Tax: बिहार के गांवों में अब लगेगा टैक्स? पानी-सफाई से लेकर बैनर तक पर देना होगा पैसाBihar News : बिहार में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती का बदला नियम, अब लिखित परीक्षा के आधार पर होगा चयनBihar News: मनरेगा की जगह 1 जुलाई से लागू होगा नया गारंटी मिशन, ग्रामीणों को मिलेगा 125 दिनों का रोजगारBihar News: भोजपुर एनकाउंटर केस: भरत भूषण तिवारी की मौत के 7 दिन बाद बड़ी कार्रवाई, SDPO और SHO समेत पुलिसकर्मियों पर हत्या की FIR दर्ज; जानें किन धाराओं में हुआ मामलाBihar News : मुहर्रम से पहले डीजे जब्ती पर बवाल, महनार में भीड़ ने पुलिस को पीटा; थानेदार समेत 4 जवान घायल

बेगूसराय में टीकाकरण के बाद 3 महीने के मासूम की तबियत बिगड़ी, मौत

BEGUSARAI : बेगूसराय में शुक्रवार की देर रात 3 माह की एक बच्ची की मौत हो गई. जिसके बाद परिजनों ने का आरोप है कि शुक्रवार की सुबह तक बच्ची पूरी तरह स्वस्थ्य थी. वे लोग 10 बजे आंगनबाड़ी केंद्र पर टीक

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

BEGUSARAI : बेगूसराय में शुक्रवार की देर रात 3 माह की एक बच्ची की मौत हो गई. जिसके बाद परिजनों ने का आरोप है कि शुक्रवार की सुबह तक बच्ची पूरी तरह स्वस्थ्य थी. वे लोग 10 बजे आंगनबाड़ी केंद्र पर टीकाकरण कराया था और इसी कारण से बच्ची की मौत हो गई. 

हालांकि बच्ची की मौत के बाद पीएचसी के चिकित्सक मौके पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गई है. डॉक्टर का कहना है कि बच्ची की मौत की वजह दूध पिलाने के दौरान सांस रुकने या निमोनिया से होने की आशंका है.  

मामला छौराही थाना इलाके के छौड़ाही प्रखंड के बरियारा गांव के वार्ड संख्या 4की है. जहां के रहने वाले  जीवन दास की 3 माह की पुत्री को  शुक्रवार को आंगनबाड़ी केंद्र पर टीकाकरण किया गया था.  जीवन दास ने बताया कि सुई लेने के बाद 10 बजे रात में अचानक बुखार आ गया. जिसके बाद उसे आंगनबाड़ी केंद्र ले जाया गया, जहाँ पर स्वास्थ्य कर्मी ने बच्ची को दवा पिलायी. फिर 12 बजे रात में बच्ची सो गई, लेकिन शनिवार की सुबह जब नहीं जागी तो परिजनों को आशंका हुई. जब मां ने देखा तो पाया कि बच्ची की मौत हो गई थी. जिसके बाद परिजन हंगामा करने लगे.  

रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता