ब्रेकिंग
भोजपुरी अभिनेत्री पाखी हेगड़े ने बिहार के राज्यपाल से की मुलाकात, छठ महापर्व की दी शुभकामनाएं✦Bihar News : छठ के बाद घर लौटने वालों की बल्ले-बल्ले! भागलपुर-पटना के बीच सोमवार को चलेगी स्पेशल ट्रेन, 18 नवंबर को जयपुर के लिए भी मिलेगी खास गाड़ी✦लोक आस्था का महापर्व छठ का तीसरा दिन, डूबते हुए भगवान सूर्य को छठव्रतियों ने दिया अर्घ्य, अक्षरा सिंह ने दी शुभकामनाएं, देखिये शाम के अर्घ्य की तस्वीरें✦Bihar News : बहन की शादी की तैयारियों का जायजा लेने नदावां पहुंचे अनंत सिंह के तीनों बेटे, जयमाला स्टेज से बारात के ठहरने तक की देखी व्यवस्था✦Bihar Chhath Festival : एक ही छठी मईया, लेकिन पूजा के तरीके अलग! मगध में कसार तो मिथिला में भुसवा, कहीं भरते हैं कोसी तो कहीं जगाते हैं डाला✦भोजपुरी अभिनेत्री पाखी हेगड़े ने बिहार के राज्यपाल से की मुलाकात, छठ महापर्व की दी शुभकामनाएं✦Bihar News : छठ के बाद घर लौटने वालों की बल्ले-बल्ले! भागलपुर-पटना के बीच सोमवार को चलेगी स्पेशल ट्रेन, 18 नवंबर को जयपुर के लिए भी मिलेगी खास गाड़ी✦लोक आस्था का महापर्व छठ का तीसरा दिन, डूबते हुए भगवान सूर्य को छठव्रतियों ने दिया अर्घ्य, अक्षरा सिंह ने दी शुभकामनाएं, देखिये शाम के अर्घ्य की तस्वीरें✦Bihar News : बहन की शादी की तैयारियों का जायजा लेने नदावां पहुंचे अनंत सिंह के तीनों बेटे, जयमाला स्टेज से बारात के ठहरने तक की देखी व्यवस्था✦Bihar Chhath Festival : एक ही छठी मईया, लेकिन पूजा के तरीके अलग! मगध में कसार तो मिथिला में भुसवा, कहीं भरते हैं कोसी तो कहीं जगाते हैं डाला

बेगूसराय में अनाज की कालाबाजारी पकड़ी गयी, रंगे हाथ दबोचे गये काले कारोबारी

BEGUSARAI:बेगूसराय में डीलरों द्वारा अनाज की कालाबाजारी की जा रही है। पीडीएस का चावल खरीद कर ले जा रहे लोगों को आज ग्रामीणों ने रंगे हाथ धर दबोचा। इसके बाद ग्रामीणों ने जमकर हंगामा

FirstBihar
Anurag Goel
3 मिनट

BEGUSARAI:बेगूसराय में डीलरों द्वारा अनाज की कालाबाजारी की जा रही है। पीडीएस का चावल खरीद कर ले जा रहे लोगों को आज ग्रामीणों ने रंगे हाथ धर दबोचा। इसके बाद ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया लेकिन घंटों बाद भी मौके पर पुलिस नहीं पहुंची।


जिले के बलिया के जानीपुर ढाला के पास पिकअप ऑटो और ठेला पर चावल को बोरा भरकर कालाबाजारी चोरी छिपे अहले सुबह अनाज ले जा रहे थे तभी ग्रामीणों की नजर इस पर पड़ गयी। उसी दौरान ग्रामीणों ने रंगे हाथ पकड़ लिया इस दौरान घंटों एनएच 31 पर होते रहा लेकिन पुलिस नहीं पहुंची।बताया जा रहा है कि आज पिकअपऔर ठेला पर  लादकर कालाबाजारी के लिए चावल ले जाने के दौरान जानीपुर ढाला के पास ग्रामीणों और जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रंगेहाथ पकड़ लिया। इस दौरान इन लोगों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर हंगामा किया।


जनअधिकार पार्टी के कार्यकर्ताओं का कहना है कि लगातार बलिया में डीलरों के द्वारा मनमानी एवं कालाबाजारी धड़ल्ले से की जा रही है। इसकी शिकायत कई बार जिला प्रशासन को दी गयी लेकिन इसके बावजूद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई।आज फिर सुबह एक पिकअप और ठेला पर भरकर चावल की  कालाबाजारी के लिए ले जाया रहा था जब पकड़ने की कोशिश की गयी तो पिकअप चालक के द्वारा  कुचलने का प्रयास भी किया गया।  फिर बाद में उसी जगह से दोबारा तकरीबन 30 से 40 बोरा चावल ले जा रहा था जब चालकों से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि यह चावल सनहा गांव से ले जा रहे हैं। इसकी शिकायत बलिया थाना पुलिस को दी बलिया थाना के पुलिस कई घंटे के बाद मौके पर पहुंची।


बताते चलें कि जिस तरीके से गरीब कि अनाज को डीलरों के द्वारा कालाबाजारी की जा रही है वह कहीं ना कहीं एक बहुत बड़ा सवाल खड़ा होते नजर आ रहा है। वहीं मटियानी के जेडीयू विधायक बोगो सिंह भी लगातार डीलर एवं जिला प्रशासन के खिलाफ कमीशन खोरी के आरोप लगा रहे थे।बरहाल जो भी हो जिस तरीके से बिहार सरकार के द्वारा इस महामारी में गरीबों के बीच अनाज बांटने का आदेश दिया गया वह कहीं ना कहीं डीलरों के द्वारा धड़ल्ले से कालाबाजारी की जा रही है। जो अनाज गरीब को मिलना चाहिए वह अनाज धड़ल्ले से डीलरों के द्वारा कालाबाजारी की जा रही है।



टैग्स
रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता