ब्रेकिंग
बिहार में छात्राओं के साथ हो रही घटनाओं को लेकर विपक्ष हमलावर, तेजस्वी यादव ने सम्राट सरकार से कर दी बड़ी मांगकौन हैं जमुई की पहली महिला SDPO दीप्ति मोनाली? जिन्हें मिली छात्रा मामले की जांच का जिम्मा... UPSC में हासिल की थी 184वीं रैंकDMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल से मरीज बेहाल, अस्पताल में OPD बंद; इमरजेंसी सेवा भी हुई ठपजमुई-समस्तीपुर की घटनाओं पर मुकेश सहनी का हमला, बोले- कानून-व्यवस्था पर सरकार अपने गिरेबान में झांकेजमुई के बाद समस्तीपुर में छात्रा से बदसलूकी की घटना पर सियासी पारा हाई, क्या बोले मंत्री श्रवण कुमार?बिहार में छात्राओं के साथ हो रही घटनाओं को लेकर विपक्ष हमलावर, तेजस्वी यादव ने सम्राट सरकार से कर दी बड़ी मांगकौन हैं जमुई की पहली महिला SDPO दीप्ति मोनाली? जिन्हें मिली छात्रा मामले की जांच का जिम्मा... UPSC में हासिल की थी 184वीं रैंकDMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल से मरीज बेहाल, अस्पताल में OPD बंद; इमरजेंसी सेवा भी हुई ठपजमुई-समस्तीपुर की घटनाओं पर मुकेश सहनी का हमला, बोले- कानून-व्यवस्था पर सरकार अपने गिरेबान में झांकेजमुई के बाद समस्तीपुर में छात्रा से बदसलूकी की घटना पर सियासी पारा हाई, क्या बोले मंत्री श्रवण कुमार?

बेगूसराय में अलग-अलग सड़क हादसों में दो की दर्दनाक मौत, घर में मचा कोहराम

BEGUSARI: बेगूसराय में अलग अलग सड़क हादशे में दो युवक की दर्दनाक मौत घटना स्थल पर ही हो गई। वही तीन युवक गम्भीर रूप से घायल बताया जा रहा है। घायल युवक का इलाज निजी अस्पताल में

बेगूसराय में अलग-अलग सड़क हादसों में दो की दर्दनाक मौत, घर में मचा कोहराम
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
3 मिनट

BEGUSARI: बेगूसराय में अलग अलग सड़क हादशे में दो युवक की दर्दनाक मौत घटना स्थल पर ही हो गई। वही तीन युवक गम्भीर रूप से घायल बताया जा रहा है। घायल युवक का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। घटना लाखो सहायक थाना क्षेत्र के NH- 31 पर बुधवार की रात की है। वहीं लाखो सहायक थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि पिंक सिटी लाखो के समीप NH 31 पर तकरीबन 12 बजे डीजे लदा एक पिकअप डिवाइडर में टक्कर मार दिया। जिससे डीजे वाहन पर बैठे डीजे कर्मी मौत हो गई।


मृतक की पहचान मटिहानी थाना क्षेत्र के बदलपुरा गांव निवासी रामप्रकाश मोची के 22 वर्षीय पुत्र रोहित कुमार के रुप में की हुई हैं। वही घायल की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सूजा शांतिनगर वार्ड नं 19 निवासी स्वर्गीय अरविंद सिंह के 21 वर्षीय पुत्र धर्म कुमार समेत इसके अन्य दो साथी गम्भीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक सूजा शांतिनगर निवासी पूरन सिंह के पुत्र राजन कुमार की शादी के लिए बरात पार्टी के साथ डीजे वाहन बलिया सादपुर के लिए जा रहा था। इसी दौरान यह दुर्घटना पिंक सिटी के पास NH 31 पर घटी। पुलिस  शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। 


वही दूसरी घटना लाखों सहायक थाना अंतर्गत गंगा ग्लोबल स्कूल रमजानपुर के समीप तकरीबन 8:30 बजे रात्री में एक अनियंत्रित ट्रक बाइक में पीछे से ठोकर मार दिया, जिससे बाइक पर सवार एक युवक सड़क पर गिर पड़ा और ट्रक उसे रौंदते हुए निकल गया। घटना के बाद मृतक युवक के अन्य दो साथी बाइक लेकर फरार हो गया।


लाखो थानाध्यक्ष ने बताया कि मृत्तक युवक की पहचान कर ली गई है। मृत्तक युवक की पहचान डंडारी थाना क्षेत्र के बांक विशनपुर निवासी अमरजीत सिंह के 24 वर्षीय पुत्र कुंदन कुमार के रूप में हुई है। वह अपने बहनोई धबौली गांव निवासी बंटी सिंह के यहां वर्षो से रह रहा था। वह अपने दो अन्य साथी के साथ बलिया से रमजानपुर धबौली लौट रहा था। इसी दौरान अज्ञात ट्रक की चपेट में आने से सड़क हादसे का शिकार हो गया । परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल में जुट गई है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता