ब्रेकिंग
समस्तीपुर में 60 फीट के रावण का दहन: 2 लाख से अधिक लोग शामिल✦MLC चुनाव के बीच वशिष्ठ नारायण सिंह से मिलने IGIMS पहुंचे अनंत सिंह, बोले-'हमरा मोबाइलवा से पता चललों कि दादा बीमार हखिन'✦बिहार के शहरी गरीबों को मिलेगा पक्का मकान, PM आवास योजना के लिए टेक्निकल टीमें बनाने की तैयारी तेज✦जन सुराज के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती से हाथापाई, कॉलर पकड़कर कार से खींचने का VIDEO वायरल✦बिहार लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा 2026 के लिए आवेदन की तारीख बढ़ी, जानें नया डेट और आवेदन करने का पूरा तरीका✦समस्तीपुर में 60 फीट के रावण का दहन: 2 लाख से अधिक लोग शामिल✦MLC चुनाव के बीच वशिष्ठ नारायण सिंह से मिलने IGIMS पहुंचे अनंत सिंह, बोले-'हमरा मोबाइलवा से पता चललों कि दादा बीमार हखिन'✦बिहार के शहरी गरीबों को मिलेगा पक्का मकान, PM आवास योजना के लिए टेक्निकल टीमें बनाने की तैयारी तेज✦जन सुराज के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती से हाथापाई, कॉलर पकड़कर कार से खींचने का VIDEO वायरल✦बिहार लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा 2026 के लिए आवेदन की तारीख बढ़ी, जानें नया डेट और आवेदन करने का पूरा तरीका

बेगूसराय में आग का तांडव, 8 दुकानें जलकर स्वाहा

BEGUSARAI : बेगूसराय में एक बार फिर आग का कहर देखने को मिला. सहायक थाना लोहियानगर क्षेत्र के पनहास चौक स्थित एसएच 55 के किनारे एक साथ 8 दुकान जलकर राख हो गए. इस अगलगी में तकरी

बेगूसराय में आग का तांडव, 8 दुकानें जलकर स्वाहा
First Bihar
2 मिनट

BEGUSARAI : बेगूसराय में एक बार फिर आग का कहर देखने को मिला. सहायक थाना लोहियानगर क्षेत्र के पनहास चौक स्थित एसएच 55 के किनारे एक साथ 8 दुकान जलकर राख हो गए. इस अगलगी में तकरीबन 10 लाख से अधिक की संपत्ति जलकर राख हो गई. 


बताया जा रहा है कि सभी दुकानदार दुकान बंद कर अपने अपने घर चले गए थे. लोगों की सूचना के बाद जब घटनास्थल पर पहुंचे तो सभी दुकानों को धू-धूकर जलता पाया. आनन फानन में लोगों ने आगजनी की सूचना अग्निशमन विभाग को दी. लेकिन तब तक सभी दुकान जलकर राख हो चुके थे. वहीं मौके पर दमकल की कई गाड़ियां पहुंचकर आग पर किसी तरह काबू पाई. वहीं इस घटना के बाद सभी दुकानदारों में कोहराम मचा हुआ है. 


आगलगी की इस घटना के बाद दुकानदारों में काफी नाराजगी देखने को मिल रही है. उन्होंने एसएच 55 वीर कुमार सिंह चौक के पास सड़क जामकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया. दुकानदारों का आरोप है कि किसी ने उनकी दुकानों में आग लगा दी है. फिलहाल मामले की जांच की जा रही है. पुलिस लोगों को शांत कराने में जीत हुई है.

रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता