ब्रेकिंग
खेत में पटवन के लिए मोटर चालू करते ही करंट की चपेट में आए किसान, मौके पर ही दर्दनाक मौतबिहार की इस पंचायत में बड़ा फर्जीवाड़ा, 56 लाख की खरीदारी में खुली पोल, अब नपेंगे मुखिया और पंचायत सचिवBihar News : बिहार में राशन कार्ड का नया नियम लागू, पहले करना होगा ये जरूरी काम; नहीं तो अटक जाएगा कार्डBihar News: बिहार के हर थाने में अब बच्चों के लिए अलग डेस्क, 2 अक्टूबर से लागू होगी नई व्यवस्था; बच्चियों के लिए महिला पुलिसकर्मी रहेंगी तैनातBihar News : सभी MLA-MLC को पटना बुलाने से बढ़ी हलचल, JDU ने बताया 18 सितंबर के कार्यक्रम का असली मकसदखेत में पटवन के लिए मोटर चालू करते ही करंट की चपेट में आए किसान, मौके पर ही दर्दनाक मौतबिहार की इस पंचायत में बड़ा फर्जीवाड़ा, 56 लाख की खरीदारी में खुली पोल, अब नपेंगे मुखिया और पंचायत सचिवBihar News : बिहार में राशन कार्ड का नया नियम लागू, पहले करना होगा ये जरूरी काम; नहीं तो अटक जाएगा कार्डBihar News: बिहार के हर थाने में अब बच्चों के लिए अलग डेस्क, 2 अक्टूबर से लागू होगी नई व्यवस्था; बच्चियों के लिए महिला पुलिसकर्मी रहेंगी तैनातBihar News : सभी MLA-MLC को पटना बुलाने से बढ़ी हलचल, JDU ने बताया 18 सितंबर के कार्यक्रम का असली मकसद

BEGUSARAI: गंगा के बढ़ते जलस्तर ने ली किसान की जान, बाढ़ के पानी में डूबने से हुई मौत

बेगूसराय के बलिया थाना क्षेत्र में गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर के कारण एक किसान की बाढ़ के पानी में डूबने से मौत हो गई। 12 घंटे बाद भी शव बरामद नहीं, ग्रामीणों में आक्रोश

Bihar
परिजनों में मचा कोहराम
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय जिले के बलिया थाना क्षेत्र के नौरंगा दियारा स्थित वार्ड संख्या-14, यादव टोला में एक दर्दनाक हादसा हो गया। गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर और बाढ़ के पानी में डूबने से 55 वर्षीय किसान सुरेश यादव की मौत हो गई। घटना के 12 घंटे बीत जाने के बावजूद अब तक उनका शव बरामद नहीं हो सका है, जिससे पूरे इलाके में शोक और चिंता का माहौल बना हुआ है।


परिजनों के अनुसार, सुरेश यादव हर दिन की तरह शुक्रवार की शाम करीब सात बजे दूध सेंटर पर दूध देने निकले थे, लेकिन देर रात तक वे घर वापस नहीं लौटे। सुबह जब परिजनों ने खोजबीन शुरू की, तो शादीपुर अशर्फा को जोड़ने वाली सड़क के पास बाशुकि स्थान के समीप उनका दूध से भरा डब्बा और चप्पल पानी में बहते हुए मिले। इससे उनके डूबने की आशंका और गहरी हो गई।


घटना की जानकारी मिलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने तत्काल स्थानीय प्रशासन को सूचना दी। फिलहाल लोग प्रशासन द्वारा गोताखोर भेजे जाने का इंतजार कर रहे हैं, जबकि ग्रामीण भी अपने स्तर से शव की तलाश में जुटे हुए हैं। समाचार लिखे जाने तक शव नहीं मिल सका है।


गौरतलब है कि गंगा नदी के जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि के कारण दियारा क्षेत्र में बाढ़ का पानी फैल गया है, जिससे ग्रामीणों की आवाजाही में भारी दिक्कतें आ रही हैं। इस हादसे के बाद गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है और लोग प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

टैग्स
रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता