ब्रेकिंग
महाराष्ट्र के रायगढ़ में बड़ा हादसा, समुद्र में डूबे पुणे के 8 छात्र, पिकनिक मनाने बीच पर पहुंचा था 48 बच्चों का ग्रुप✦खाने का बकाया पैसे मांगने पर होटल मालिक की पिटाई, 20 लोगों को लेकर दुकान में पहुंचे ग्राहक, CCTV में कैद हुई घटना की तस्वीर✦खगड़िया स्कूल हादसा: भवन निर्माण में वित्तीय अनियमितता का खुलासा, अधिकारी-अभियंता और HM पर कार्रवाई की अनुशंसा✦शराब मामले में जेल जा चुके सत्य प्रकाश मंडल को JDU ने बनाया युवा जिलाध्यक्ष, नियुक्ति पर उठे सवाल✦'मुसहर हो...नहीं कराएंगे डिलिवरी' : हॉस्पिटल से लौटाई गई महिला ने सड़क किनारे बच्चे को दिया जन्म✦महाराष्ट्र के रायगढ़ में बड़ा हादसा, समुद्र में डूबे पुणे के 8 छात्र, पिकनिक मनाने बीच पर पहुंचा था 48 बच्चों का ग्रुप✦खाने का बकाया पैसे मांगने पर होटल मालिक की पिटाई, 20 लोगों को लेकर दुकान में पहुंचे ग्राहक, CCTV में कैद हुई घटना की तस्वीर✦खगड़िया स्कूल हादसा: भवन निर्माण में वित्तीय अनियमितता का खुलासा, अधिकारी-अभियंता और HM पर कार्रवाई की अनुशंसा✦शराब मामले में जेल जा चुके सत्य प्रकाश मंडल को JDU ने बनाया युवा जिलाध्यक्ष, नियुक्ति पर उठे सवाल✦'मुसहर हो...नहीं कराएंगे डिलिवरी' : हॉस्पिटल से लौटाई गई महिला ने सड़क किनारे बच्चे को दिया जन्म

बेगूसराय के विकास भवन में लगी आग, भू-अर्जन कार्यालय का महत्वपूर्ण कागजात राख

BEGUSARAI : बेगूसराय में आगजनी की बड़ी घटना हुई है। यहां विकास भवन स्थित भू-अर्जन कार्यालय में लगी आग से बड़े पैमाने पर कागजात, कंप्यूटर, मॉनिटर समेत अन्य सामान जल गए हैं। सूचना मि

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

BEGUSARAI : बेगूसराय में आगजनी की बड़ी घटना हुई है। यहां विकास भवन स्थित भू-अर्जन कार्यालय में लगी आग से बड़े पैमाने पर कागजात, कंप्यूटर, मॉनिटर समेत अन्य सामान जल गए हैं। सूचना मिलते ही पहुंचे अग्निशामक कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया है।


नाइट गार्ड की सूचना पर पहुंचे कर्मियों ने आनन-फानन में महत्वपूर्ण कागजात हटाया, लेकिन काबू पाए जाने तक बड़ी संख्या में फाइल राख हो गए। आग लगने के कारण का खुलासा नहीं हो सका है, संभावना जताई जा रही है कि शार्ट सर्किट से आग लगी है।


बताया जा रहा है कि सुबह में करीब आठ बजे ऑफिस से धुआं निकलता देख समाहरणालय स्थित कोरोना वायरस कक्ष में मौजूद कर्मियों को इसकी सूचना दिया गया। इसके बाद वहां से सभी कर्मी विकास भवन की ओर दौड़े तथा अग्निशामक को भी सूचना दी गई।


विकास भवन में आग लगने की सूचना मिलते ही हड़कंप मच गया तथा आनन फानन दो वाहनों के साथ पहुंचे अग्निशमन कर्मियों ने दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद विकास भवन कर्मचारी के सहयोग से आग पर किसी तरह काबू पाया। 




रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता