ब्रेकिंग
बिहार में 110 रुपये की साइकिल और 4 हजार में बाइक खरीदने का मौका, बक्सर में 13 अक्टूबर को होगी 26 वाहनों की नीलामी✦Bihar News: ‘विदेशी धन और ताकतों के इस्तेमाल की चीज बन गए हैं तेजस्वी यादव’, HAM का विपक्ष पर बड़ा हमला✦बिहार में डबल मर्डर से सनसनी: नाबालिग लड़के की गला रेतकर हत्या, ग्रामीणों ने आरोपी को पीट-पीटकर मार डाला✦BIHAR: मिड डे मील में मिली मरी छिपकली की पूंछ, 12 बच्चों की बिगड़ी तबीयत✦दिल्ली में प्रोटेस्ट के बीच अभिजीत दिपके की दादी का निधन, 85 साल की उम्र में ली अंतिम सांस✦बिहार में 110 रुपये की साइकिल और 4 हजार में बाइक खरीदने का मौका, बक्सर में 13 अक्टूबर को होगी 26 वाहनों की नीलामी✦Bihar News: ‘विदेशी धन और ताकतों के इस्तेमाल की चीज बन गए हैं तेजस्वी यादव’, HAM का विपक्ष पर बड़ा हमला✦बिहार में डबल मर्डर से सनसनी: नाबालिग लड़के की गला रेतकर हत्या, ग्रामीणों ने आरोपी को पीट-पीटकर मार डाला✦BIHAR: मिड डे मील में मिली मरी छिपकली की पूंछ, 12 बच्चों की बिगड़ी तबीयत✦दिल्ली में प्रोटेस्ट के बीच अभिजीत दिपके की दादी का निधन, 85 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

बिहार में जलावन के लिए भाई की पीट-पीटकर हत्या, इलाके में सनसनी

बेगूसराय के खोदावंदपुर थाना क्षेत्र में जलावन लेने के विवाद में चचेरे भाई ने लोहे की रॉड से पीटकर युवक की हत्या कर दी। आरोपी फरार, पुलिस जांच में जुटी।

bihar
परिजनों में मचा कोहराम
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय जिले के खोदावंदपुर थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां मामूली जलावन लेने के विवाद में चचेरे भाई ने अपने ही भाई की पीट-पीटकर हत्या कर दी। इस वारदात के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है, जबकि मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।



मृतक युवक की पहचान पत्ररहा गांव निवासी मोहम्मद ईशु के पुत्र मोहम्मद जुबैद के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, मोहम्मद जुबैद घर के लिए थोड़ी-सी जलावन लेकर आया था, इसी बात को लेकर उसके चचेरे भाई मोहम्मद फंटूश कुमार से विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी गुस्से में आग-बबूला हो गया और लोहे की रॉड से मोहम्मद जुबैद पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया।



घटना को लेकर मृतक की पत्नी ने बताया कि जलावन लेने की बात पर चचेरा देवर फंटूश गाली-गलौज करने लगा। जब उनके पति ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने लोहे की रॉड से बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन आनन-फानन में मोहम्मद जुबैद को इलाज के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही आरोपी मोहम्मद फंटूश कुमार मौके से फरार हो गया।



इधर, घटना की सूचना मिलते ही खोदावंदपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता