ब्रेकिंग
डोमिनोज का पिज्जा और मैक़डॉनल्ड्स का बर्गर खाने से पहले सावधान: सरकारी छापेमारी में मिली हैरान करने वाली चीजें, सरकार ने दी रेस्टोरेंट बंद करने की चेतावनी✦मां दुर्गा का पट खुलते ही मंदिरों और पूजा पंडालों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, मईया के जयकारों से गूंज उठा पूरा इलाका✦नवजात के सिर से उठा मां का साया, महिला कृषि अधिकारी की मौत के बाद अस्पताल पर सवाल, चेकअप के दौरान जबरन 5 स्टार रेटिंग कराने का भी आरोप✦मैथिली ठाकुर के कार्यक्रम के नाम पर ₹2.40 लाख की ठगी, दो साल से फरार आरोपित गिरफ्तार✦गोपाल मंडल का JDU पर बड़ा हमला, बेटे के कांग्रेस में शामिल होते ही जनता दल यूनाइटेड को बताया ‘बिचौलियों की पार्टी’✦डोमिनोज का पिज्जा और मैक़डॉनल्ड्स का बर्गर खाने से पहले सावधान: सरकारी छापेमारी में मिली हैरान करने वाली चीजें, सरकार ने दी रेस्टोरेंट बंद करने की चेतावनी✦मां दुर्गा का पट खुलते ही मंदिरों और पूजा पंडालों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, मईया के जयकारों से गूंज उठा पूरा इलाका✦नवजात के सिर से उठा मां का साया, महिला कृषि अधिकारी की मौत के बाद अस्पताल पर सवाल, चेकअप के दौरान जबरन 5 स्टार रेटिंग कराने का भी आरोप✦मैथिली ठाकुर के कार्यक्रम के नाम पर ₹2.40 लाख की ठगी, दो साल से फरार आरोपित गिरफ्तार✦गोपाल मंडल का JDU पर बड़ा हमला, बेटे के कांग्रेस में शामिल होते ही जनता दल यूनाइटेड को बताया ‘बिचौलियों की पार्टी’

बेगूसराय: सड़क किनारे खड़ी कार में अचानक लगी आग, धू-धू कर जली

बेगूसराय के हर-हर महादेव चौक पर खड़ी कार अचानक आग की लपटों में घिर गई। दमकल की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। किसी के हताहत की खबर नहीं है।

बिहार
मौके पर मची अफरा-तफरी
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय में नगर थाना क्षेत्र के हर-हर महादेव चौक पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब सड़क किनारे खड़ी एक हुंडई कार अचानक आग की लपटों में घिर गई। कुछ ही पलों में कार धू-धू कर जलने लगी। 


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार सवार ने गाड़ी को चौक के पास खड़ा किया था। तभी अचानक इंजन से धुआं निकलने लगा और उसके बाद तेज लपटें उठने लगीं। आग इतनी तेजी से फैली कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह जलकर राख हो गया।


घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने अपने स्तर पर आग बुझाने की हर संभव कोशिश की। किसी ने पानी डाला तो किसी ने मिट्टी फेंककर आग को काबू में करने का प्रयास किया, लेकिन आग की लपटें इतनी तेज थीं कि वह काबू में नहीं आ सकी। स्थानीय लोगों ने तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी। खबर मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची तब कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।


इस घटना में किसी के हताहत की सूचना नहीं है। लेकिन अचानक बीच सड़क पर कार में आग लगने की वजह से इलाके में दहशत का माहौल जरूर देखने को मिला और काफी देर तक सड़क पर जाम की स्थिति बनी रही। घटना की जानकारी मिलने पर नगर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट या इंजन में तकनीकी खराबी की वजह से आग लगने की आशंका जताई जा रही है।


बेगूसराय: सड़क किनारे खड़ी कार में अचानक लगी आग, धू-धू कर जली

बेगूसराय: सड़क किनारे खड़ी कार में अचानक लगी आग, धू-धू कर जली

टैग्स
रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता