ब्रेकिंग
डोमिनोज का पिज्जा और मैक़डॉनल्ड्स का बर्गर खाने से पहले सावधान: सरकारी छापेमारी में मिली हैरान करने वाली चीजें, सरकार ने दी रेस्टोरेंट बंद करने की चेतावनी✦मां दुर्गा का पट खुलते ही मंदिरों और पूजा पंडालों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, मईया के जयकारों से गूंज उठा पूरा इलाका✦नवजात के सिर से उठा मां का साया, महिला कृषि अधिकारी की मौत के बाद अस्पताल पर सवाल, चेकअप के दौरान जबरन 5 स्टार रेटिंग कराने का भी आरोप✦मैथिली ठाकुर के कार्यक्रम के नाम पर ₹2.40 लाख की ठगी, दो साल से फरार आरोपित गिरफ्तार✦गोपाल मंडल का JDU पर बड़ा हमला, बेटे के कांग्रेस में शामिल होते ही जनता दल यूनाइटेड को बताया ‘बिचौलियों की पार्टी’✦डोमिनोज का पिज्जा और मैक़डॉनल्ड्स का बर्गर खाने से पहले सावधान: सरकारी छापेमारी में मिली हैरान करने वाली चीजें, सरकार ने दी रेस्टोरेंट बंद करने की चेतावनी✦मां दुर्गा का पट खुलते ही मंदिरों और पूजा पंडालों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, मईया के जयकारों से गूंज उठा पूरा इलाका✦नवजात के सिर से उठा मां का साया, महिला कृषि अधिकारी की मौत के बाद अस्पताल पर सवाल, चेकअप के दौरान जबरन 5 स्टार रेटिंग कराने का भी आरोप✦मैथिली ठाकुर के कार्यक्रम के नाम पर ₹2.40 लाख की ठगी, दो साल से फरार आरोपित गिरफ्तार✦गोपाल मंडल का JDU पर बड़ा हमला, बेटे के कांग्रेस में शामिल होते ही जनता दल यूनाइटेड को बताया ‘बिचौलियों की पार्टी’

बेगूसराय: बूढ़ी गंडक नदी में डूबे दो सगे भाई, दुर्गा पूजा की खुशियां मातम में बदलीं

बेगूसराय के डंडारी थाना क्षेत्र में दुर्गा पूजा के दिन बूढ़ी गंडक नदी घाट पर स्नान के दौरान दो सगे भाइयों की डूबने से मौत हो गई। गांव में मातम पसरा हुआ है।

बिहार
परिजनों के बीच मचा कोहराम
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BEGUSARAI: बिहार के बेगूसराय जिले से बड़ी खबर आ रही है, जहां दुर्गा पूजा के दिन दो सगे भाईयों की बूढ़ी गंडक नदी घाट पर डूबने से मौत हो गयी। इस घटना से दुर्गा पूजा की खुशियां अचानक मातम में बदल गया। घटना बेगूसराय जिले के डंडारी थाना क्षेत्र  की है। इस हृदयविदारक घटना ने पूरे इलाके को शोक में डुबो दिया। 


कटरमाला दक्षिण पंचायत स्थित बूढ़ी गंडक नदी घाट पर स्नान करने गए दो सगे भाइयों की डूबकर मौत हो गई। मृत बच्चों की पहचान कटरमाला दक्षिण पंचायत वार्ड नंबर-1 निवासी गोपी तांती के 7 वर्षीय पुत्र दीवाना कुमार और 5 वर्षीय पुत्र आदर्श कुमार के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार दोनों भाई सुबह करीब 11 बजे घर से थोड़ी दूरी पर स्थित बांध पर खेलने गए थे।


प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दोनों भाई बांध पर खेल रहे थे। खेल-खेल में छोटा भाई पानी भरे गहरे गड्ढे में चला गया। उसे डूबते देख बड़ा भाई उसे बचाने के लिए कूदा, लेकिन गड्ढा गहरा होने के कारण दोनों ही उसमें समा गए। ग्रामीणों ने तत्काल बचाव का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सके। इसके बाद गोताखोरों को बुलाया गया और काफी मशक्कत के बाद दोनों भाइयों का शव बरामद किया गया।


स्थानीय लोगों का कहना है कि बरसात के बाद नदी और बांध किनारे कई जगह पानी भरे गहरे गड्ढे बन गए हैं, जो बच्चों के लिए बेहद खतरनाक साबित हो रहे हैं। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। आगे की कानूनी कार्रवाई करते हुए, मृतक के परिजनों को आपदा के तहत मुआवजा देने की प्रक्रिया में जुट गई है। इस दुखद घटना ने इलाके में मातम पसरा दिया है और परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता