ब्रेकिंग
Bihar Train Cancelled : बिहार आने-जाने वाले यात्री ध्यान दें! 51 ट्रेनें रद्द, 47 डायवर्ट; देखें पूरी लिस्ट✦Bihar News : सुपौल में आधी रात घर में घुसे 2 अपराधी, सो रही महिला को मारी गोली; पैर के आर-पार हुई बुलेट✦Bihar Flood: बारिश से बिहार में बिगड़े हालात, 50 गांवों में घुसा पानी; कोसी-गंडक-बागमती का बढ़ा दबाव✦Bagmati River Flood: तीन दिन की बारिश के बाद बागमती ने दिखाया रौद्र रूप, खतरे के निशान से ऊपर बह रहा पानी✦Bihar News: पटना में RJD MLC के पत्नी-बेटे को कोर्ट का नोटिस, 27 लाख की ठगी का आरोप; पुलिस ने दाखिल की चार्जशीट✦Bihar Train Cancelled : बिहार आने-जाने वाले यात्री ध्यान दें! 51 ट्रेनें रद्द, 47 डायवर्ट; देखें पूरी लिस्ट✦Bihar News : सुपौल में आधी रात घर में घुसे 2 अपराधी, सो रही महिला को मारी गोली; पैर के आर-पार हुई बुलेट✦Bihar Flood: बारिश से बिहार में बिगड़े हालात, 50 गांवों में घुसा पानी; कोसी-गंडक-बागमती का बढ़ा दबाव✦Bagmati River Flood: तीन दिन की बारिश के बाद बागमती ने दिखाया रौद्र रूप, खतरे के निशान से ऊपर बह रहा पानी✦Bihar News: पटना में RJD MLC के पत्नी-बेटे को कोर्ट का नोटिस, 27 लाख की ठगी का आरोप; पुलिस ने दाखिल की चार्जशीट

बेगूसराय : अलग -अलग सड़क हादसे में दो की मौत, परिजनों में मातम का माहौल

BEGUSARAI : बिहार के बेगूसराय में दो अलग -अलग सड़क हादसे में दो की मौत हो गई। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी का माहौल कायम हो गया। फिलहाल घटना की सुचना नजदीकी थाने के पुलिस को दे दी

बेगूसराय : अलग -अलग सड़क हादसे में दो की मौत, परिजनों में मातम का माहौल
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

BEGUSARAI : बिहार के बेगूसराय में दो अलग -अलग सड़क हादसे में दो की मौत हो गई। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी का माहौल कायम हो गया। फिलहाल घटना की सुचना नजदीकी थाने के पुलिस को दे दी गई है। सुचना के बाद पुलिस की टीम पहुंचकर मामले की पड़ताल में जूट गई है। यहां पहली घटना डीपीएस स्कूल के पास की है तो दूसरी घटना भगवानपुर थाना क्षेत्र इलाके का है। 


मिली जानकारी के अनुसार, बेगुसराय अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। यह घटना मोहम्मदपुर स्थित डीपीएस स्कूल के समीप 12 बजे रात्रि की है। इस घटना में मृतक की पहचान लाखो थाना क्षेत्र के लाखो वार्ड - 5 निवासी अरविंद पासवान के पुत्र आजाद पासवान के रूप में हुई है। सड़क क्रॉस के दौरान अज्ञात वाहन की चपेट में आने से इसकी मौत हो गई है। 


वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। वहीं हादसे के बाद परिजनों में मातम का माहौल बना हुआ है। घटना से आक्रोशित लोगों ने मृत्तक के स्वजनों ने लाखो दुर्गा स्थान के समीप एन एच 31 पर शव रखकर आवागमन बाधित कर दिया था। हालांकि पुलिस के द्वारा लोगों को समझा बुझाकर जाम खत्म करा दिया गया है। वहीं हादसा के बाद परिजनों के घरों में कोहराम मचा हुआ है।


उधर, दूसरी घटना भगवानपुर थाना क्षेत्र के हरिचक गांव की है। बताया जाता है कि कार की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। विगत 29 जुलाई की रात भगवानपुर थाना क्षेत्र के हरिचक गांव में हुए सड़क दूर्घटना में घायल उक्त गांव के वार्ड- 14 निवासी रामसागर महतो का 35 वर्षीय पुत्र फुलेना कुमार की ईलाज के दौरान मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मचा गया। फुलेना कुमार अपनी बाइक से घर जा रहा था तभी अज्ञात कार से ठोकर लगी और वे बुरी तरह घायल हो गए। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता