ब्रेकिंग
दुमका में श्रद्धालुओं से भरे ऑटो को पिकअप वैन ने मारी टक्कर, 3 की मौत; 3 घायलविश्वकर्मा पूजा के दिन वैशाली में युवक को मारी गोली, गंभीर हालत में PMCH रेफरपिकअप की चाबी नहीं दी तो ड्राइवर के मुंह के आर-पार कर दी गोली, मुजफ्फरपुर में लूट की कोशिशवैशाली की महिला थानाध्यक्ष पूर्णिमा कुमारी सस्पेंड, DIG के नाम पर एक लाख घूस मांगने का आरोप, ऑडियो वायरल होने के बाद कार्रवाईतालाब में नहाने के दौरान दो नाबालिग छात्रों की डूबने से मौत, विश्वकर्मा पूजा पर गांव में पसरा मातमदुमका में श्रद्धालुओं से भरे ऑटो को पिकअप वैन ने मारी टक्कर, 3 की मौत; 3 घायलविश्वकर्मा पूजा के दिन वैशाली में युवक को मारी गोली, गंभीर हालत में PMCH रेफरपिकअप की चाबी नहीं दी तो ड्राइवर के मुंह के आर-पार कर दी गोली, मुजफ्फरपुर में लूट की कोशिशवैशाली की महिला थानाध्यक्ष पूर्णिमा कुमारी सस्पेंड, DIG के नाम पर एक लाख घूस मांगने का आरोप, ऑडियो वायरल होने के बाद कार्रवाईतालाब में नहाने के दौरान दो नाबालिग छात्रों की डूबने से मौत, विश्वकर्मा पूजा पर गांव में पसरा मातम

Bihar News: बिहार में भीषण सड़क हादसा, होमगार्ड जवानों से भरी बस पलटी, दुर्घटना में महिला की मौत; कई जवान घायल

Bihar News: बेगूसराय में भीषण सड़क हादसे में होमगार्ड जवानों से भरी बस पलट गई। हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि चार दर्जन से अधिक जवान घायल हुए हैं, जिनमें से चार की हालत गंभीर है।

Bihar News
© reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar News: बिहार के बेगूसराय में लाखो थाना क्षेत्र अंतर्गत इनियार ढाला के पास होमगार्ड जवानों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि बस से टकराई मोटरसाइकिल पर सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके पति गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं बस में सवार करीब चार दर्जन से अधिक होमगार्ड जवान घायल हो गए हैं। घायलों में से चार जवानों की हालत गंभीर बताई जा रही है।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बलिया से लगभग चार दर्जन होमगार्ड जवान बस में सवार होकर बेगूसराय पुलिस लाइन आ रहे थे। जैसे ही बस इनियार ढाला के पास पहुंची, चालक ने अचानक वाहन से नियंत्रण खो दिया और तेज रफ्तार बस ने सामने चल रही मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मोटरसाइकिल पर सवार महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। 


मृतका की पहचान खगड़िया जिला अंतर्गत पसहारा निवासी रणबीर कुमार के 35 वर्षीय पत्नी पत्नी रोशनी देवी के रूप में हुई है। हादसे में महिला के पति रणबीर कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेजा गया।


मोटरसाइकिल से टकराने के बाद अनियंत्रित बस सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। बस में सवार सभी जवान घायल हो गए। इनमें से कई को गंभीर चोटें आई हैं। सभी घायलों को तुरंत स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। सदर अस्पताल में भर्ती जवानों में चार की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है।


हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकालने में जुट गए। हादसे की सूचना मिलते ही लाखो थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुटी है। मृतका के घर पर घटना की सूचना मिलते ही कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं घायल होमगार्ड जवानों के परिवार भी अस्पताल में पहुंचे हैं।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता