ब्रेकिंग
निकाय चुनाव में भाजपा की भारी फजीहत: BJP उम्मीदवार को मिला महज 1 वोट, RLP प्रत्याशी भी नहीं खोल पाए खाता, दोनों सीट पर कांग्रेस की बड़ी जीत स्कूल जाने की बात कहकर निकलीं 4 छात्राएं, फिर हो गईं लापता... मोबाइल लोकेशन से खुला राजUCC पर घमासान के बीच JDU ने क्लियर किया अपना स्टैंड, क्या बोले डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी?मुंह में रसगुल्ला लेकर दौड़ रहे बच्चे के गले में फंसी मिठाई, हुई दर्दनाक मौतपटना में छात्रों का जोरदार प्रदर्शन: 70वीं BPSC और दारोगा मुख्य परीक्षा रद्द करने की मांग; बैरिकेडिंग तोड़ आगे बढ़े अभ्यर्थीनिकाय चुनाव में भाजपा की भारी फजीहत: BJP उम्मीदवार को मिला महज 1 वोट, RLP प्रत्याशी भी नहीं खोल पाए खाता, दोनों सीट पर कांग्रेस की बड़ी जीत स्कूल जाने की बात कहकर निकलीं 4 छात्राएं, फिर हो गईं लापता... मोबाइल लोकेशन से खुला राजUCC पर घमासान के बीच JDU ने क्लियर किया अपना स्टैंड, क्या बोले डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी?मुंह में रसगुल्ला लेकर दौड़ रहे बच्चे के गले में फंसी मिठाई, हुई दर्दनाक मौतपटना में छात्रों का जोरदार प्रदर्शन: 70वीं BPSC और दारोगा मुख्य परीक्षा रद्द करने की मांग; बैरिकेडिंग तोड़ आगे बढ़े अभ्यर्थी

ट्रेन की चपेट में आने से भालू की मौत, वंदे भारत समेत कई ट्रेनें रहीं प्रभावित

Bihar News: बगहा के वाल्मीकिनगर–बगहा रेलखंड पर ट्रेन की चपेट में आने से एक भालू की मौत हो गई। घटना के कारण करीब दो घंटे तक रेल परिचालन बाधित रहा और वंदे भारत समेत कई ट्रेनें प्रभावित हुईं।

Bihar News
प्रतिकात्मक तस्वीर
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार के बगहा में वाल्मीकिनगर–बगहा रेलखंड पर रेलवे ट्रैक से कटकर एक भालू की मौत हो गई। इस घटना के कारण करीब दो घंटे तक रेल परिचालन प्रभावित रहा। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।



यह घटना नरकटियागंज-गोरखपुर रेलखंड पर वाल्मीकिनगर और बगहा स्टेशन के बीच अड़गणना टोला के समीप हुई। रेलवे ट्रैक पर भालू के कटने की सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची।



हादसे के चलते करीब दो घंटे तक रेल परिचालन बाधित रहा। इस दौरान वंदे भारत एक्सप्रेस, अंत्योदय एक्सप्रेस और सप्तक्रांति एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों को विभिन्न स्टेशनों पर रोकना पड़ा। 



वन विभाग द्वारा आवश्यक कार्रवाई पूरी कर भालू के शव को ट्रैक से हटाए जाने के बाद रेल परिचालन सामान्य हो सका। वन विभाग अब यह पता लगाने में जुटा है कि आखिर किस ट्रेन की चपेट में आने से भालू की मौत हुई। मामले की जांच जारी है। 

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

DEEPAK RAJ

FirstBihar संवाददाता