ब्रेकिंग
कचरे से बनी हाइड्रोजन गैस से दौड़ेंगी दिल्ली की बसें? केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताई भविष्य की योजनाऑपरेशन 'नया सवेरा 3.0' के तहत अरवल में बड़ी कार्रवाई, 14 लड़कियों का रेस्क्यू, आर्केस्ट्रा संचालक गिरफ्तारशराबबंदी पर सवाल : जहानाबाद सदर अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों का कथित शराब पार्टी का वीडियो वायरलजमुई में कुख्यात बालू तस्कर मंटू यादव गिरफ्तार, हथियार और 10 जिंदा कारतूस बरामदबिहार के भ्रष्ट अफसरों के 102 करोड़ की संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया शुरू...32 Cr की प्रॉपर्टी कर ली गई सीजकचरे से बनी हाइड्रोजन गैस से दौड़ेंगी दिल्ली की बसें? केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताई भविष्य की योजनाऑपरेशन 'नया सवेरा 3.0' के तहत अरवल में बड़ी कार्रवाई, 14 लड़कियों का रेस्क्यू, आर्केस्ट्रा संचालक गिरफ्तारशराबबंदी पर सवाल : जहानाबाद सदर अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों का कथित शराब पार्टी का वीडियो वायरलजमुई में कुख्यात बालू तस्कर मंटू यादव गिरफ्तार, हथियार और 10 जिंदा कारतूस बरामदबिहार के भ्रष्ट अफसरों के 102 करोड़ की संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया शुरू...32 Cr की प्रॉपर्टी कर ली गई सीज

PATNA: मंदिर के गेट पर जड़ा ताला, पूजा करने से रोकने पर हंगामा, प्रेम विवाह बनी वजह

बाढ़ अनुमंडल के अथमलगोला थाना क्षेत्र स्थित रविदास टोला में मां जगदंबा मंदिर में एक पक्ष द्वारा ताला जड़ने से विवाद खड़ा हो गया। शादी के दौरान दूल्हा-दुल्हन को पूजा से रोकने के बाद हंगामा हुआ। पुलिस ने ताला खुलवाया, लेकिन दोबारा बंद कर दिए जाने से..

बिहार न्यूज
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: पटना जिले के बाढ़ अनुमंडल अंतर्गत अथमलगोला थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 12 स्थित रविदास टोला में उस समय हंगामा मच गया, जब मां जगदंबा मंदिर में एक परिवार द्वारा ताला जड़ दिया गया।


बताया जाता है कि शुक्रवार की रात गांव में बारात आई थी। इसी दौरान एक रविदास परिवार ने दूसरे परिवार को मंदिर में पूजा-अर्चना करने से रोक दिया और मंदिर में ताला लगा दिया।


शनिवार को इस घटना के विरोध में टोला के लोगों ने हंगामा किया और पूरे मामले की सूचना एसडीएम को दी गई। पीड़ित परिवार का आरोप है कि शादी के दिन दूल्हा-दुल्हन को मंदिर में पूजा करने से रोका गया। शिकायत मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मंदिर का ताला खुलवाया। हालांकि, पुलिस के लौटते ही दोबारा मंदिर में ताला जड़ दिया गया और कथित रूप से घोषणा की गई कि कोई भी पूजा नहीं करेगा।


स्थानीय लोगों के अनुसार, इस विवाद के पीछे दोनों पक्षों के बीच पुराना मनमुटाव और आपसी रंजिश है। रविदास टोला के छट्टू राम पर मंदिर में ताला लगाने का आरोप लगाया गया है। फिलहाल क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी हुई है और प्रशासन मामले पर नजर बनाए हुए है।

टैग्स