ब्रेकिंग
‘उ तो उनका सब दिन का आदत है’, नीरज कुमार की तबीयत पर बोले अनंत सिंह✦पटना में दुर्गा पूजा पंडाल के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, प्रसाद बांट रहे युवक को मारी गोली✦बिहार के इन 4 जिलों को मिलेगी बेहतर सड़क की सौगात, 781 करोड़ से होगा निर्माण; जानिए कब तक पूरा होगा काम✦तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दो युवकों की मौत; तीसरा गंभीर रूप से घायल✦खेत की मेढ़ काटने को लेकर खूनी विवाद, कुल्हाड़ी से वार कर युवक की हत्या✦‘उ तो उनका सब दिन का आदत है’, नीरज कुमार की तबीयत पर बोले अनंत सिंह✦पटना में दुर्गा पूजा पंडाल के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, प्रसाद बांट रहे युवक को मारी गोली✦बिहार के इन 4 जिलों को मिलेगी बेहतर सड़क की सौगात, 781 करोड़ से होगा निर्माण; जानिए कब तक पूरा होगा काम✦तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दो युवकों की मौत; तीसरा गंभीर रूप से घायल✦खेत की मेढ़ काटने को लेकर खूनी विवाद, कुल्हाड़ी से वार कर युवक की हत्या

बिहार : बारातियों को लेकर लौट रहे ऑटो का एक्सीडेंट, दो लोगों की मौत, 4 बुरी तरह घायल

JEHANABAD : जहानाबाद जिले में ऑटो पलटने से दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि चार लोग गंभीर रूप से जख्मी बताये जा रहे हैं. सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती करा दिया

बिहार : बारातियों को लेकर लौट रहे ऑटो का एक्सीडेंट, दो लोगों की मौत, 4 बुरी तरह घायल
First Bihar
2 मिनट

JEHANABAD : जहानाबाद जिले में ऑटो पलटने से दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि चार लोग गंभीर रूप से जख्मी बताये जा रहे हैं. सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है. जानकारी के अनुसार, इस हादसे में एक बच्चा भी गंभीर रूप से जख्मी हो गया है जिसे बेहतर इलाज के लिए पटना के पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है. 


हादसा काको थाना अंतर्गत काजीसराय बाजार के पास हुआ. बताया जा रहा है कि एक ऑटो पर सवार होकर 6 लोग बारात से लौट रहे थे तभी विपरीत दिशा से आ रही स्कॉर्पियो के चकमे से ऑटो पलट गई और सड़क कके किनारे खाई में जारी गिरी. इस हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. मिली जानकारी के अनुसार, सभी लोग घोषी थाना के देहूनि से अपने घर बेला बिर्रा लौट रहे थे. 


वहीं इस घटना के बाद से मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया है. साथ ही स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश भी देखने को मिल रहा है. मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है.

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

Ajit Kumar

FirstBihar संवाददाता