ब्रेकिंग
DDC कार्यालय के चपरासी का बेटा बना श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, मनीष ने पूर्वी चंपारण जिले का नाम किया रोशनभरत तिवारी एनकाउंटर मामले का मानवाधिकार आयोग ने लिया संज्ञान, मुख्य सचिव-DGP और भोजपुर SP से मांगी रिपोर्टबीच सड़क पर लेटकर सिगरेट पी रही लड़की का हाई वोल्टेज ड्रामा, शराब के नशे में धुत होकर किया हंगामा Bihar Education News: शिक्षा विभाग के छह DEO-DPO के खिलाफ एक्शन, एक डीपीओ को बर्खास्त करने की अनुशंसा...कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती: नौकरी के साथ-साथ राजू ने की तैयारी, रेलवे कर्मचारी से बन गया DSPDDC कार्यालय के चपरासी का बेटा बना श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, मनीष ने पूर्वी चंपारण जिले का नाम किया रोशनभरत तिवारी एनकाउंटर मामले का मानवाधिकार आयोग ने लिया संज्ञान, मुख्य सचिव-DGP और भोजपुर SP से मांगी रिपोर्टबीच सड़क पर लेटकर सिगरेट पी रही लड़की का हाई वोल्टेज ड्रामा, शराब के नशे में धुत होकर किया हंगामा Bihar Education News: शिक्षा विभाग के छह DEO-DPO के खिलाफ एक्शन, एक डीपीओ को बर्खास्त करने की अनुशंसा...कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती: नौकरी के साथ-साथ राजू ने की तैयारी, रेलवे कर्मचारी से बन गया DSP

बारातियों से भरी स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर 30 फीट गहरे खाई में गिरी, हादसे में एक की मौत, 3 की हालत गंभीर

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर-दरभंगा मुख्य मार्ग पर एक बार फिर दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। जहां बारातियों से भरी स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पहले एक पेड़ और दुकान से टकरा गयी और 30 फी

बारातियों से भरी स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर 30 फीट गहरे खाई में गिरी, हादसे में एक की मौत, 3 की हालत गंभीर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर-दरभंगा मुख्य मार्ग पर एक बार फिर दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। जहां बारातियों से भरी स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पहले एक पेड़ और दुकान से टकरा गयी और 30 फीट गहरे खाई में जा गिरी। बताया जाता है कि शादी के बाद बाराती घर लौट रहे थे तभी यह हादसा हुआ। इस हादसे में स्कॉर्पियो सवार एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गयी जबकि 3 लोग बुरी तरह से घायल हो गये। घायलों को ग्रामीणों ने स्कॉर्पियों से बाहर निकाला और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। 


मृतक की पहचान रवि पासवान के रूप में हुई है। जबकि घायलों की पहचान कृष्ण पासवान, राजू पासवान और मुन्ना सिंह के रूप में हुई है। घायलों का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। मामले पर पूछे जाने पर नगर डीएसपी राघव दयाल ने बताया कि अहियापुर थाना क्षेत्र के संगम घाट के समीप एक अनियंत्रित होकर स्कॉर्पियो दुर्घटना का शिकार हो गयी। नदी किनारे रोड से करीब 30 फीट नीचे खाई में गिरने से एक की मौत हो गयी जबकि 3 लोग घायल हो गये। स्कॉर्पियों सवार सभी लोग सदर थाना क्षेत्र के भीखनपुरा के रहने वाले थे और बारात से घर लौटने के दौरान यह हादसा हुआ। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता