ब्रेकिंग
Bihar teacher news : बिहार के लाखों शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी! TRE-1, 2 और 3 के वेतन पर आया बड़ा अपडेट, शिक्षा विभाग ने जारी किया अंतिम अल्टीमेटमक्या मार्च में शादी करेंगे निशांत कुमार? महिला पत्रकार के सवाल पर आया ऐसा रिएक्शन, VIDEO वायरलदिल्ली में रहने वाले बिहारियों के लिए बड़ी खुशखबरी! पटना समेत 7 शहरों तक सालभर दौड़ेंगी AC लग्जरी बसें, जानिए कब होगी शुरुआतबिहार में उद्योगों का मेगा धमाका! 10 कंपनियां करेंगी ₹51,600 करोड़ का निवेश, सम्राट चौधरी बोले- बनेगा देश का नया स्टील हबBihar Weather Alert: बिहार में फिर बदलेगा मौसम, 4 जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, पटना समेत 18 जिलों पर आंधी-वज्रपात का खतराBihar teacher news : बिहार के लाखों शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी! TRE-1, 2 और 3 के वेतन पर आया बड़ा अपडेट, शिक्षा विभाग ने जारी किया अंतिम अल्टीमेटमक्या मार्च में शादी करेंगे निशांत कुमार? महिला पत्रकार के सवाल पर आया ऐसा रिएक्शन, VIDEO वायरलदिल्ली में रहने वाले बिहारियों के लिए बड़ी खुशखबरी! पटना समेत 7 शहरों तक सालभर दौड़ेंगी AC लग्जरी बसें, जानिए कब होगी शुरुआतबिहार में उद्योगों का मेगा धमाका! 10 कंपनियां करेंगी ₹51,600 करोड़ का निवेश, सम्राट चौधरी बोले- बनेगा देश का नया स्टील हबBihar Weather Alert: बिहार में फिर बदलेगा मौसम, 4 जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, पटना समेत 18 जिलों पर आंधी-वज्रपात का खतरा

बारातियों से भरी वैन ने पिकअप में मारी टक्कर, दो लोगों की मौत, छह घायल

AURANGABAD: बड़ी खबर औरंगाबाद से आ रही है जहां सड़क हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी। वही 6 लोग बुरी तरह घायल हो गये। आनन-फानन में घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 बारातियों से भरी वैन ने पिकअप में मारी टक्कर, दो लोगों की मौत, छह घायल
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

AURANGABAD: बड़ी खबर औरंगाबाद से आ रही है जहां सड़क हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी। वही 6 लोग बुरी तरह घायल हो गये। आनन-फानन में घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि टाटा से डिहरी ऑनसोन बारात आ रही थी तभी मदनपुर के रानीगंज के पास बारातियों से भरी वैन अनियंत्रित होकर पिकअप वैन में टक्कर मार दी जिससे यह हादसा हुआ। अपने भांजे के साथ उसकी शादी में शामिल होने जा रहे मामा ने सपने में भी नही सोचा होगा कि अपने भांजे की दुल्हन को विदा कराने से पहले वह इस दुनियां से चला जाएगा लेकिन ऐसा ही कुछ मदनपुर के रानीगंज में हुआ है जहां एक भीषण सड़क हादसे में दूल्हे के मामा और एक अन्य की मौत हो गई।


जानकारी के अनुसार टाटा से चलकर डिहरी ऑनसोन जा रही बारातियों से भरी एक पिकअप वैन अनियंत्रित होकर मदनपुर में रानीगंज पेट्रोल पंप के समीप एन एच दो पर खड़ी पिक अप वैन में टक्कर मार दी। टक्कर इतना जबर्दस्त था कि उसकी आवाज दूर तक सुनाई दी। रानीगंज के ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे। पिकअप वैन में ड्राइवर और उसके बगल वाली सीट पर बैठे लोगों को काफी मशक्कत के बाद वैन के बॉडी को चीरकर बाहर निकाला गया और उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल औरंगाबाद भेजा गया। 


जहां चिकित्सकों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया। इस हादसे में पिक अपवैन पर सवार दूल्हे सहित कुल छह बाराती घायल हो गए। घायलों में एक महिला एवं एक पुरुष की स्थिति को गंभीर देखते हुए उन्हे मगध मेडिकल कॉलेज गया रेफर कर दिया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है और घायल हुए बारातियों के अन्य परिजनों को इसकी सूचना दी है। घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। 

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

AKASH KUMAR

FirstBihar संवाददाता