ब्रेकिंग
जमुई में ITBP जवान का वीडियो वायरल, बिहार पुलिस पर गंभीर आरोप; आपत्तिजनक टिप्पणी से बढ़ा विवादगोपालगंज में भीषण गर्मी का असर, कक्षा 1 से 5 तक के स्कूल 27 जून तक बंद; DM ने जारी किया आदेशएक विवाह ऐसा भी: पटना में 21 जून को 51 जोड़ों का सामूहिक विवाह, 14 दिव्यांग जोड़े भी होंगे शामिल, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी करेंगे शिरकत सीवान SP पूरन कुमार झा की बहन सपना झा बनीं SDO, BPSC में 201वीं रैंक हासिल कर तीसरे प्रयास में पाई सफलताभरत तिवारी एनकाउंटर मामला पहुंचा मानवाधिकार आयोग, निष्पक्ष जांच की उठी मांगजमुई में ITBP जवान का वीडियो वायरल, बिहार पुलिस पर गंभीर आरोप; आपत्तिजनक टिप्पणी से बढ़ा विवादगोपालगंज में भीषण गर्मी का असर, कक्षा 1 से 5 तक के स्कूल 27 जून तक बंद; DM ने जारी किया आदेशएक विवाह ऐसा भी: पटना में 21 जून को 51 जोड़ों का सामूहिक विवाह, 14 दिव्यांग जोड़े भी होंगे शामिल, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी करेंगे शिरकत सीवान SP पूरन कुमार झा की बहन सपना झा बनीं SDO, BPSC में 201वीं रैंक हासिल कर तीसरे प्रयास में पाई सफलताभरत तिवारी एनकाउंटर मामला पहुंचा मानवाधिकार आयोग, निष्पक्ष जांच की उठी मांग

बड़ा रेल हादसा टला: बाघ एक्सप्रेस के सामने आई नीलगाय, आधे घंटे तक रुकी रही ट्रेन

VAISHALI: हाजीपुर में आज एक बड़ा रेल हादसा टल गया। चलती ट्रेन के सामने एक नीलगाय के आने से ट्रेन में सवार यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गयी। यात्रियों को समझ में नहीं आया कि आ

बड़ा रेल हादसा टला: बाघ एक्सप्रेस के सामने आई नीलगाय, आधे घंटे तक रुकी रही ट्रेन
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

VAISHALI: हाजीपुर में आज एक बड़ा रेल हादसा टल गया। चलती ट्रेन के सामने एक नीलगाय के आने से ट्रेन में सवार यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गयी। यात्रियों को समझ में नहीं आया कि आखिर माजरा क्या है। ट्रेन से टक्कर के बाद नीलगाय कटकर ट्रेन के पहियों के बीच फंस गया और ट्रेन तेज रफ्तार में थी जिसके कारण आधा किलोमीटर तक नीलगाय को घसीटते हुए ट्रेन आगे जाकर रुक गयी।


करीब आधे घंटे तक बाघ एक्सप्रेस ट्रेन रेलवे लाइन पर खड़ी रही। मौके पर मौजूद आरपीएफ और लोको पायलट ने काफी मशक्कत के बाद ट्रेन के पहिये में फंसे नीलगाय को बाहर निकाला। जिसके बाद ट्रेन को आगे बढ़ाया गया। घटना हाजीपुर के एकआरा ओवर ब्रिज के नीचे हुई। जहां बाघ एक्सप्रेस ट्रेन के सामने नीलगाय आ गई और ट्रेन के इंजन से टकराकर पहिये के नीचे चली गयी। 


ट्रेन में सवार यात्रियों को इस दौरान झटका महसूस हुआ। जिसके बाद ट्रेन के अंदर अफरा-तफरी मच गयी। यात्रियों को यह मालूम नहीं था आखिर हुआ क्या है? कुछ देर बाद ट्रेन अचानक रुक गयी जिसके बाद ट्रेन में सवार कुछ यात्री, लोको पायलट और आरपीएफ की टीम ट्रेन के नीचे उतरे और इंजन के पास गये तो देखा कि एक नीलगाय इंजन के पहिये में फंसा हुआ है। 


नीलगाय को निकालने की कोशिश की गयी इस दौरान करीब आधे घंटे तक ट्रेन ट्रैक पर खड़ी रही। काफी मशक्कत के बाद आरपीएफ और लोको पायलट ने इंजन के पहिये में फंसे नीलगाय को बाहर निकाला। नीलगाय को निकालने के बाद रेलवे ट्रैक के पास फेंका गया जिसके बाद ट्रेन वहां से रवाना हुई। वही हाजीपुर सीपीआरओ से जब इस हादसे के बारे में पूछा गया तो उन्होंने इस संबंध में कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया। 

टैग्स
रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता