ब्रेकिंग
बिहार के एक और IAS अफसर दिल्ली रवाना, खाद्य एवं आपूर्ति सचिव दिवेश सेहरा केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर गए....8 साल की बच्ची की संदिग्ध मौत से सनसनी, दुष्कर्म की आशंकापूर्वी चंपारण में सियार का आतंक: दर्जनों ग्रामीणों पर हमला, दो की मौत; एंटी-रेबीज नहीं मिलने पर फूटा लोगों का गुस्सालाठीचार्ज मामला: सुप्रीम कोर्ट ने बिहार समेत कई राज्यों को जारी किया नोटिस, कहा- जांच करें और जवाबदेही तय होBihar News: सरगना 'संजीव मुखिया' के बेटे के डॉक्टर दोस्त को EOU ने दबोचा, TRE-3 पेपर लीक में 296वीं गिरफ्तारी बिहार के एक और IAS अफसर दिल्ली रवाना, खाद्य एवं आपूर्ति सचिव दिवेश सेहरा केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर गए....8 साल की बच्ची की संदिग्ध मौत से सनसनी, दुष्कर्म की आशंकापूर्वी चंपारण में सियार का आतंक: दर्जनों ग्रामीणों पर हमला, दो की मौत; एंटी-रेबीज नहीं मिलने पर फूटा लोगों का गुस्सालाठीचार्ज मामला: सुप्रीम कोर्ट ने बिहार समेत कई राज्यों को जारी किया नोटिस, कहा- जांच करें और जवाबदेही तय होBihar News: सरगना 'संजीव मुखिया' के बेटे के डॉक्टर दोस्त को EOU ने दबोचा, TRE-3 पेपर लीक में 296वीं गिरफ्तारी

स्वच्छता ही सेवा: पूर्णिया के बनमनखी नगर परिषद परिसर में चलाया गया स्वच्छता पखवाड़ा अभियान

Swachhata Pakhwada 2025: बनमनखी नगर परिषद में सभापति संजना देवी के नेतृत्व में स्वच्छता पखवाड़ा 2025 के तहत वृक्षारोपण और स्वच्छता संकल्प कार्यक्रम आयोजित किया गया। लोगों से स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी की अपील की गई।

Swachhata Pakhwada 2025
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Swachhata Pakhwada 2025: पूर्णिया में ‘स्वच्छता ही सेवा’ कार्यक्रम के तहत 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2025 तक स्वच्छता पखवाड़ा अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बनमनखी नगर परिषद परिसर में सभापति संजना देवी के नेतृत्व में एक सामूहिक स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया।


इस अभियान में सभी पार्षद, जीविका दीदी एवं नगर परिषद के कर्मचारी शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत स्वच्छता संकल्प के साथ हुई, जिसमें सभी ने शपथ ली कि वे पृथ्वी और उसके प्राकृतिक पर्यावरण की रक्षा करेंगे, आसपास स्वच्छता बनाए रखेंगे और अधिक से अधिक वृक्षारोपण करेंगे।


इस अवसर पर सभापति संजना देवी ने स्वयं वृक्षारोपण किया और लोगों से अपील की कि वे बनमनखी को स्वच्छ और सुंदर बनाने में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि आप सभी अपने आसपास कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं ताकि वातावरण स्वच्छ और हरित बना रहे।


कार्यक्रम में सिटी मैनेजर वैभव आनंद, उपसभापति प्रमिला देवी, समाजसेवी नरेश यादव एवं मनोहर गुप्ता सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

रिपोर्ट- बिट्टू कुमार, पूर्णिया 

टैग्स
रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता